{"_id":"5da757008ebc3e93a230de38","slug":"550th-prakash-parv-special-session-of-punjab-assembly-on-6-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विधानसभा का विशेष सत्र 6 नवंबर को: राणा केपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विधानसभा का विशेष सत्र 6 नवंबर को: राणा केपी सिंह
Wed, 16 Oct 2019 11:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा स्पीकर राणा केपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र छह नवंबर को बुलाया जाएगा। इसमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा अन्य शख्सियतें शामिल होंगी। यह जानकारी विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ने रंजीत सागर डैम पर बने विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए भारत-पाक के बीच बनाए जा रहे कॉरिडोर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार पूरी तनदेही व श्रद्धा से इस काम में जुटी है। कॉरिडोर खुलने पर देश-विदेश से संगत पहुंचकर यहां की पावन मिट्टी को नमन करेंगी। मौके पर एक्सईएन एसके ग्रोवर ने विधानसभा स्पीकर को डैम का मॉडल भी दिखाया।
विज्ञापन
राणा केपी सिंह ने कहा कि पिछले साल शौर्य सम्मान समारोह जिसमें राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर मुख्यातिथि थे लेकिन उनकी तबीयत अचानक खराब होने के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब वो समारोह शीघ्र ही आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर राजपूत महासभा पंजाब के प्रधान ठाकुर दविंदर सिंह दर्शी, परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की, प्रेस सचिव बिट्टा काटल, राजपूत महासभा लोकसभा हलका गुरदासपुर के अध्यक्ष कुंवर संतोख सिंह, पीपीसीसी सचिव ठाकुर साहिब सिंह साबा मौजूद थे।
विज्ञापन