फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   550th Prakash Parv: Prakash Javadekar reached At Sultanpur Lodhi

गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में प्रकाश जावड़ेकर ने टेका माथा, मल्टी-मीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Sat, 09 Nov 2019 09:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Nov 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
550th Prakash Parv: Prakash Javadekar reached At Sultanpur Lodhi
प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समारोह के अवसर पर सबसे पहले गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका। गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के बाद जावड़ेकर ने लंगर घर में जाकर पंगत में बैठी संगत को खुद लंगर परोसा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया को किरत करो-नाम जपो, वंड छको को जीवन में ढालना चाहिए। इसके बाद उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित एक मल्टी-मीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसे श्री गुरु नानक देव जी स्टेडियम में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन (बीओसी) द्वारा लगाया गया है। उनके साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल और बीओसी के महानिदेशक सत्येंद्र प्रकाश भी थे। यह प्रदर्शनी 12 नवंबर तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान जावड़ेकर ने कहा कि प्रदर्शनी श्री गुरु नानक देव जी के संदेश और शिक्षाओं का प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रदर्शनी के दिनों को बढ़ाया जा सकता है। श्री पटना साहिब, श्री नांदेड़ साहिब, विशाखापट्टनम, कुल्लू, कश्मीर और कश्मीर के कुछ हिस्सों सहित पूरे देश में कई स्थानों पर एक साथ प्रदर्शनी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा नानक का संदेश एक ओंकार सार्वभौमिक है। मंत्री हरसिमरत बादल ने प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों से श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का प्रसार होता है। उन्होंने सिख समुदाय का सम्मान बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लेने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। 

प्रदर्शनी में उन्होंने फोटोग्राफी प्वाइंट, श्री गुरु नानक देव जी की उदासियों पर आधारित डिजिटल प्रोग्राम देखा और पूरी तरह से थ्री-डी और फाइव-डी तकनीक पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी के एक-एक पैनल पर जाकर गहनता से अवलोकन किया। इससे पहले गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में पाकिस्तान की वीजा देने पर हां-ना पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बचते हुए महज इतना ही कहा कि यह देखना सुरक्षा एजेंसियों का काम है।

केंद्रीय मंत्री ने अमृतसर में किया लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने शुक्रवार देर शाम रंजीत एवेन्यू के खुले मैदान में लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को नाम जपो, किरत करो और वंड छको का उपदेश सिखाया। यही संदेश जीवन यापन का रास्ता दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि आज उन्हें गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक होने का सौभाग्य मिला। वहां जिस प्रकार महिलाएं लंगर छका रही थीं, उसको देख कर श्री गुरु नानक देव जी के सिद्धांत के आगे सर झुकता है। 

जावड़ेकर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन वीरवार को किया जाना था लेकिन मौसम की खराबी के कारण इसे आज किया जा रहा है। वीरवार को इस कार्यक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ थी। आज भीड़ काम है, शायद लोगों को लगा होगा कि कार्यक्रम होगा या नहीं। इस अवसर पर सांसद गुरजीत औजला और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed