550वां प्रकाश पर्वः करतारपुर कॉरिडोर शुरू हुआ, पाकिस्तान ने श्रद्धालुओं को दिखाया 'बम'
ऐतिहासिक करतारपुर कॉरिडोर का आज उद्घाटन हो गया, लेकिन उससे पहले पाकिस्तान की एक और नापाक हरकत सामने आ गई। दरअसल, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें लिखा गया है कि 1971 में भारतीय वायुसेना ने गुरुद्वारा दरबार साहिब श्री करतारपुर साहिब पर बम गिराया था, हालांकि वाहे गुरुजी की कृपा से गुरुद्वारे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। भारतीय वायुसेना का बम श्री खूह साहिब (पवित्र कुआं) में गिरा था, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। यह वही पवित्र कुआं हैं, जहां से अपने खेतों की सिंचाई के लिए श्री गुरु नानक देव जी पानी लेते थे।
एक बम भी परिसर में प्रदर्शित किया
पाकिस्तान ने गुरुद्वारा परिसर में एक बम प्रदर्शित किया है। कांच के एक शोकेस में रखे गए इस बम के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे 1971 के युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना ने करतारपुर गुरुद्वारे पर गिराया था। शोकेस के बगल में ही लगे एक बोर्ड पर बम के बारे में जानकारी दी गई है।
इसका शीर्षक है- वाहे गुरुजी का चमत्कार। इसमें नीचे लिखा है, ‘भारतीय वायु सेना ने 1971 की लड़ाई के दौरान गुरुद्वारा साहिब पर यह बम गिराया था। लेकिन वाहेगुरुजी की कृपा से उसके गलत इरादे नाकामयाब हुए। बम श्री खूह साहिब (पवित्र कुआं) में गिरा और दरबार साहिब सुरक्षित रहा।
भाजपा नेता ने ट्वीट करके किया खुलासा
गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की ये तस्वीर पाकिस्तान के घटिया और घिनोने चेहरे को दर्शा रही है । इस से साबित होता है कुत्ते की दुम तो सीधी हो सकती है लेकिन पाकिस्तान नही । pic.twitter.com/P1HgUJZmmn
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) November 8, 2019
इससे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा के कई नेता पहले भी कह चुके हैं कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने पर पाक की हरकतों पर नजर रखनी होगी।