फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   55 year old man buried by well collapse in Rajasthan

अचानक धंसा कुआं: 55 वर्षीय व्यक्ति दबा, ग्रामीण व पुलिस बचाव में जुटी, राजस्थान के गांव बेरवाल की घटना

Thu, 16 Jun 2022 04:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Jun 2022 04:10 PM IST
सार

सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महेंद्र मीणा को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। मौके पर ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन की सहायता ली जा रही है।

विज्ञापन
55 year old man buried by well collapse in Rajasthan
बचाव अभियान में जुटे ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के गांव बेरवाल में एक व्यक्ति खेत में बने कुएं में जा गिरा। सूचना मिलने पर आसपास के गांवों के लोग एकत्र हो गए। व्यक्ति को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सरदारगढिया के गांव ढाणी बेरवाल में गुरुवार को एक खेत में कुएं का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुआं धंसने से महेंद्र पुत्र चिमना राम मीणा (55) दब गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महेंद्र मीणा को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। मौके पर ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन की सहायता ली जा रही है। पुलिस थाना गोगामेड़ी के थानाधिकारी अजय कुमार, एएसआई दौलतराम भारी, गिरदावर रेवेन्यू इंस्पेक्टर विनोद गोदारा, पूर्व सरपंच प्रहलाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया। बता दें कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा तहसील का गांव ढाणी बेरवाल हरियाणा की सीमा से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed