{"_id":"62ab086e7978ad2cdc7183c8","slug":"55-year-old-man-buried-by-well-collapse-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक धंसा कुआं: 55 वर्षीय व्यक्ति दबा, ग्रामीण व पुलिस बचाव में जुटी, राजस्थान के गांव बेरवाल की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक धंसा कुआं: 55 वर्षीय व्यक्ति दबा, ग्रामीण व पुलिस बचाव में जुटी, राजस्थान के गांव बेरवाल की घटना
Thu, 16 Jun 2022 04:10 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 Jun 2022 04:10 PM IST
सार
सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महेंद्र मीणा को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। मौके पर ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन की सहायता ली जा रही है।
विज्ञापन
बचाव अभियान में जुटे ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के गांव बेरवाल में एक व्यक्ति खेत में बने कुएं में जा गिरा। सूचना मिलने पर आसपास के गांवों के लोग एकत्र हो गए। व्यक्ति को बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत सरदारगढिया के गांव ढाणी बेरवाल में गुरुवार को एक खेत में कुएं का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुआं धंसने से महेंद्र पुत्र चिमना राम मीणा (55) दब गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महेंद्र मीणा को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। मौके पर ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन की सहायता ली जा रही है। पुलिस थाना गोगामेड़ी के थानाधिकारी अजय कुमार, एएसआई दौलतराम भारी, गिरदावर रेवेन्यू इंस्पेक्टर विनोद गोदारा, पूर्व सरपंच प्रहलाद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया। बता दें कि राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा तहसील का गांव ढाणी बेरवाल हरियाणा की सीमा से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन