फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   55 Year old Farmer Commits Suicide in Punjab

Farmer Suicide: पंजाब में क्यों खुदकुशी कर रहे किसान? पहले मानसा और अब बरनाला में अन्नदाता ने दी जान

Sun, 02 Oct 2022 05:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला/मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Oct 2022 05:19 PM IST
सार

पंजाब में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार की रात मानसा में एक किसान ने अपनी जान दी तो रविवार को बरनाला जिले में एक किसान ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कर्ज की वजह से पंजाब में किसान अपनी जिंदगी उजाड़ रहे हैं।

विज्ञापन
55 Year old Farmer Commits Suicide in Punjab
मृतक किसान सुखजीत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के बरनाला जिले गांव बख्तगढ़ के रहने वाले किसान सुखजीत सिंह (55) ने कर्ज के कारण फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक सुखजीत सिंह की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। विवाह के करीब डेढ़ साल बाद दूसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इस समय वह अपने 10 वर्षीय लड़के के साथ अपने घर में रह रहा था। कर्ज का बोझ बढ़ने के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। 

विज्ञापन


इसके चलते उसने अपने घर के बाहर खाली प्लाट में लगे पेड़ से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। पुलिस चौकी पक्खो कैंचियां के प्रभारी मक्खन शाह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की बहन हरविंदर कौर निवासी सलाबतपुरा जिला बठिंडा के बयान पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद धारा 174 की कार्रवाई की गई है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


मानसा: कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी 
शुक्रवार को मानसा जिले के गांव बाजेवाला में एक किसान ने भी कर्ज से परेशान होकर अपने खेत में खुदकशी कर ली थी। मृतक किसान दर्शन सिंह की पत्नी किरनजीत कौर ने बताया कि उसका पति पिछले कुछ समय से खेत और घर में बारिश का पानी भरने से काफी परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसबीआई कर्ज न भरने पर परेशान कर रही थी। इससे दुखी होकर गुरुवार देर रात उन्होंने अपने खेत के करीब 15 फुट गहरे कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक किसान के दो बेटों में एक डीपीएड और दूसरा ग्रेजुएशन कर रहा है। किरनजीत कौर के मुताबिक उनके पति पर बैंक का 13 लाख से अधिक का कर्ज हैं, जिसे वह और उनके बच्चे नहीं उतार सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed