{"_id":"60283ce58ebc3ee9027b0984","slug":"532-jawans-will-be-posted-on-valentine-s-day-chandigarh-news-pkl4039023155","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर तैनात रहेंगे 532 जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर तैनात रहेंगे 532 जवान
विज्ञापन
चंडीगढ़। वेलेंटाइन-डे पर मनचलों पर नजर रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। रविवार को मार्केट, कॉलेज, स्कूलों और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा रहेगी। शहर में 532 मुलाजिमों को तैनात किया जा रहा है। हर थाना क्षेत्र में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दो जगहों नाका लगाया जाएगा।
मनचलों को पकड़ने के लिए कई महिला पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें सादे कपड़ों में शहर के अलग-अलग हिस्सों में मनचलों पर नजर रखेंगी। महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की हरकत करने पर पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर हवालात में डाल देंगी।
यूटी पुलिस के तीन डीएसपी, 5 इंस्पेक्टर, 16 थाना प्रभारी, 242 पुलिसकर्मियों के अलावा 266 अलग-अलग विभागों के कर्मचारी क्षेत्र में तैनात रहेंगे। वेलेंटाइन डे पर पुलिसकर्मियों की सेक्टर-8, 9, 10, 11, 15,16 और 22 की मार्केट में खास नजर रहेगी। इसके साथ ही लड़कियों के स्कूल और गर्ल्स कॉलेज व हॉस्टलों के बाहर स्पेशल फोर्स तैनात की जाएगी। पीसीआर मुलाजिम शापिंग मॉल, कॉलेज, स्कूल और पार्क के आसपास पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस खतरनाक ढंग से वाहन चलाना, प्रेशर हार्न और हुड़दंग करने वाले वाहन चालकों को पकड़कर उनका चालान कर गाड़ी जब्त करेगी।