{"_id":"60ad3c6ca36773584f1aa1e1","slug":"53-new-cases-of-black-fungus-reports-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: ब्लैक फंगस के 53 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 507 हुई, प्रदेश में इंजेक्शन की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: ब्लैक फंगस के 53 नए मामले, कुल मरीजों की संख्या 507 हुई, प्रदेश में इंजेक्शन की कमी
Tue, 25 May 2021 11:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 May 2021 11:38 PM IST
सार
कोरोना के बाद हरियाणा में ब्लैक फंगस का संकट गहराने लगा है। प्रदेश में रोजाना बढ़ते ब्लैक फंगस के आंकड़े ने सरकार के साथ-साथ आम लोगों को भी चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में मंगलवार को ब्लैक फंगस के 53 नए केस सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक केस गुरुग्राम में 18, रोहतक में 13, करनाल 4, फरीदाबाद 2, और अंबाला-पानीपत व रेवाड़ी में 1-1 केस मिला है। अब प्रदेश में कुल केसों की संख्या 507 हो गई है। अब तक अंबाला में 15, भिवानी 8, फरीदाबाद 57, फतेहाबाद 12, गुरुग्राम 174, हिसार 107, करनाल 21, पलवल 1, पंचकूला 8, पानीपत 20, रेवाड़ी 8, रोहतक 40, सिरसा 27, सोनीपत 8 व यमुनानगर में 1 केस सामने आ चुका है।
विज्ञापन
इंजेक्शन की कमी बरकरार
एक तरफ प्रदेश में ब्लैक फंगस के केस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की कमी बनी हुई है। मेडिकल कॉलेजों में दाखिल मरीजों को वहां पूरे इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं, जबकि बाहर मार्केट में भी यह इंजेक्शन नहीं है। सरकार की तरफ से केंद्र से 12 हजार इंजेक्शन की डिमांड की गई है लेकिन सोमवार को करीब 400 इंजेक्शन मिले हैं। जिन्हें अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में भेजा गया है।
विज्ञापन