फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   500 tractor-trolleys on the road in Mohali, airport goers remain troubled for second day too

Chandigarh News: मोहाली में सड़क पर 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, एयरपोर्ट जाने वाले दूसरे दिन भी रहे परेशान

Tue, 28 Nov 2023 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
500 tractor-trolleys on the road in Mohali, airport goers remain troubled for second day too
चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 32 किसान संगठनों से जुड़े हजारों किसान दूसरे दिन भी मोहाली फेज-11 स्थित गोल्फ रेंज और पंचकूला सेक्टर-5 के धरना स्थल पर डटे रहे। मोहाली में करीब नौ से दस हजार किसान मौजूद हैं जो पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए हैं। बेस्टेक मॉल से बेवरले गोल्फ रेंज तक करीब दो किमी के इलाके में सड़क के दोनों ओर किसानों ने करीब 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कीं हैं। इस कारण रास्ता बंद होने से एयरपोर्ट आने-जाने वालों को दूसरे दिन भी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को और धरने में और किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।सोमवार को धरना स्थल पर ही किसानों ने गुरु परब मनाया। सुबह सुखमनी साहिब का पाठ किया और सरबत के भले के लिए अरदास की। दूसरे दिन किसान नेता राकेश टिकैट भी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों के हक की आवाज उठाई। राज्यपाल से मुलाकात का समय मिलने के बाद किसानों ने चंडीगढ़ कूच का फैसला फिलहाल टाल दिया, जिससे चंडीगढ़ प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि मोहाली और चंडीगढ़ सीमा पर पुलिस बल पहले की तरह मुस्तैद है। फैदां बैरियर पर करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात हैं। डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर, सेक्टर-31 थाना प्रभारी राम रतन शर्मा, सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स और रिजर्व फोर्स भी मुस्तैद है। आइसर से फैदां बैरियर तक बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस के जवान भी मोहाली वाली तरफ मुस्तैद हैं। मोहाली, यूटी पुलिस और अर्धसैनिक बलों को मिलाकर करीब दो हजार जवान तैनात किए गए हैं। मोहाली में एसपी (डी) अमनदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में पंजाब की तरफ पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। पुलिस पंचकूला, जीरकपुर और मोहाली की तरफ से आने वाले सभी एंट्री प्वाइंट पर नजर बनाए हुए है। ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अंदर आ रहा है तो पुलिस जवान उन्हें वापिस भेज रहे हैं। पुलिस की बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी तैनाती है।
विज्ञापन


महापड़ाव में लंदन से भी पहुंचे लोग
पंचकूला सेक्टर-5 के धरना स्थल पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार रात 12 बजे से ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक पर सवार होकर धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। किसानों के तीन दिन के महापड़ाव में समर्थन देने के लिए लंदन से भी कुछ लोग पंचकूला आए हैं। पंजाब के कपूरथला निवासी शैलविंदर सिंह लंदन में रहते हैं। वह वहां की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और कुछ समय पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। शैलविंदर ने बताया कि किसानों के तीन दिन क महापड़ाव में समर्थन देने वह लंदन से पंचकूला आए हैं। उन्होंने किसानों को भी संबोधित किया और कहा जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक वह पीछे नहीं हटेंगें, डटे रहेंगे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जोगिंदर घासी राम नैन ने बताया कि रविवार को किसानों के रास्ते में होने और सोमवार को गुरु परब के चलते किसानों की ज्यादा भीड़ महापड़ाव में नहीं पहुंच पाई। मंगलवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान पंचकूला पहुंचेंगे। इसके बाद 72 घंटे के महापड़ाव के बाद सभी किसान अपने घर वापसी करेंगे। राज्यपाल से बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उधर, सोमवार को गुरु परब के कारण किसानों की ज्यादा भीड़ महापड़ाव में नजर नहीं आई हालांकि यहां किसानों का आकड़ा करीब 1000 तक पहुंच गया है। मंगलवार को यह आंकड़ा 1500 तक पहुंच सकता है। पंचकूला में किसानों के धरने के चलते भी पुलिस सतर्क है। धरनास्थल के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शहर के सभी चौक व चौराहों पर भी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न हो। डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का बारी-बारी से जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसआई ने नशे में किसान की खड़ी कार में मारी टक्कर
सोमवार दोपहर 12.15 बजे किसानों के टेंट के पास अंबाला नंबर की वैगनआर कार चला रहे सब इंस्पेक्टर ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब नंबर की खड़ी स्कोडा कार में टक्कर मार दी। टक्कर के चलते स्कोडा कार पानी के टैंकर से जा टकराई। कार मालिक किसान राजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी खड़ी स्कोडा कार में सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने टक्कर मार दी। इसके बाद किसान नेता मिलकर उक्त पुलिसकर्मी के कार की चाबी मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी को सौंप दी। मौके पर मौजूद डीएसपी आदर्शदीप ने तुरंत सेक्टर 5 पुलिस थाना एसएचओ को उक्त एसआई का मेडिकल करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद किसान नेता शांत हुए।



किसानों ने दिया कौमी इंसाफ मोर्चे को समर्थन
सोमवार को बड़ी संख्या में किसान वाईपीएस चौक पर लगे कौमी इंसाफ मोर्चे में शामिल हुए। किसान नेता दर्शन पाल ने कहा कि हम जहां किसानों की मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं हम कौमी इंसाफ मोर्चे की मांगों को लेकर भी चिंतित हैं। पंजाब और केंद्र सरकार को तुरंत सभी बंदी सिखों को रिहा करना चाहिए, दोनों सरकारें बंदी सिखों को जेलों में डालकर उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है। मोर्चे के संयोजक भाई पाल सिंह फ्रांस, इंद्रवीर सिंह, वकील गुरशरण सिंह, बलविंदर सिंह काला, बलबीर सिंह, जत्थेदार राजा राज सिंह, जत्थेदार कुलविंदर सिंह, भाई जसविंदर सिंह राजपुरा किसानों के किसानों का मोर्चे में स्वागत किया और उनकी मोर्चे की मांगों को समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed