{"_id":"6ab03bcd03525b20a909becd","slug":"500-challans-issued-yet-app-based-cabs-continue-to-operate-unchecked-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1128829-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 500 चालान, फिर भी नहीं थमीं एप कैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 500 चालान, फिर भी नहीं थमीं एप कैब
विज्ञापन
चंडीगढ़। ओला, उबर, इनड्राइवर और रैपिडो की राइड्स पर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) की कार्रवाई के बावजूद शहर में इनकी सेवाएं पूरी तरह नहीं रुक सकी हैं। मानकों का पालन नहीं करने वाली कंपनियों की गाड़ियों पर अब तक करीब 500 चालान किए जा चुके हैं। संबंधित कंपनियों के चंडीगढ़ के लिए लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए हैं, इसके बावजूद एप के जरिये राइड मिल रही हैं।
एसटीए के एमवीआई के अनुसार एलांते मॉल, सेक्टर-43 आईएसबीटी, सेक्टर-17 आईएसबीटी के अलावा शहर के अलग-अलग चौकों पर लगातार चेकिंग की जा रही है। जांच के दौरान ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के साथ ही अन्य कॉमर्शियल टैक्सियों पर भी नजर रखी जा रही है। एसटीए अब कॉमर्शियल टैक्सियों में ओवरचार्जिंग की भी जांच कर रहा है। अधिकारियों की ओर से देखा जा रहा है कि वाहन चालक एसटीए द्वारा तय मानकों के अनुसार किराया वसूल रहे हैं या उससे अधिक। एमवीआई के अनुसार नियमों का उल्लंघन मिलने पर चालान की कार्रवाई जारी रहेगी।