{"_id":"79d216c1a9103b039431381eabeaa032","slug":"50-years-old-water-pipe-line-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बदल जाएगी 50 साल पुरानी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द बदल जाएगी 50 साल पुरानी पाइप लाइन
रवि अटवाल /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 24 Apr 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम वर्षों पुरानी और कमजोर हो चुकी पाइप लाइन को बदलने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत सेक्टर-22 बी में करीब 50 साल पुरानी वाटर सप्लाई की पाइप को बदला जाएगा। अभी तक यह काम चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से रुका हुआ था, लेकिन अब नगर निगम ने दोबारा इस पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं इस काम के लिए निगम ने डीसी और चुनाव अधिकारी मोहम्मद शाइन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। चुनाव आचार संहिता 16 मई तक है, लेकिन शहर में मतदान हो चुका है। इसलिए अब रुके हुए विकास कार्यों को चुनाव विभाग की मंजूरी के बाद शुरू करवाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
सेक्टर-22 में पाइप लाइन करीब 50 साल पहले बिछाई गई थी और अब ये इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि आए दिन लीक होती रहती हैं। जब कभी पाइप टूटती है तो फिर उसकी मरम्मत करना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोग इस बारे में कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
53.53 लाख रुपये से होगा काम
सेक्टर-22बी में पाइप लाइन बदलने का मुद्दा पार्षद प्रदीप छाबड़ा ने बीते वर्ष 19 दिसंबर की हाउस मीटिंग में उठाया था। मीटिंग में एजेंडा पास भी हो गया था, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण यह काम लटक गया। अब इसे दोबारा शुरू करवाया जा रहा है। यह काम 53.53 लाख की लागत से होगा।
कोट
सेक्टर-22बी में पाइप लाइन बहुत पुरानी और कमजोर हो चुकी है। इसे बदलने के लिए अभी एक दिन पहले ही डीसी को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद काम शुरू करवा दिया जाएगा।
- बीके धवन, एक्सईएन
पब्लिक हेल्थ विंग, नगर निगम