{"_id":"610d9b418ebc3ec37c32ad14","slug":"50-thousand-cheated-by-pretending-to-be-a-british-airways-pilot-chandigarh-news-pkl4226807190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश एयरवेज का पायलट बताकर ठग लिए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटिश एयरवेज का पायलट बताकर ठग लिए 50 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-44 निवासी महिला को इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि व्यक्ति ने चैटिंग में खुद को ब्रिटिश एयरवेज का पायलट बताकर महंगा उपहार भेजने का लालच दिया और फिर कस्टम अधिकारी ने उपहार छोड़ने का झांसा देकर 50 हजार 950 रुपये की चपत लगा दी। शिकायत पर साइबर पुलिस ने सेक्टर-34 थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में 33 वर्षीय महिला ने बताया कि बीते महीने उसके इंस्टाग्राम पर एक शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसके बाद उसे दोस्तों की सूची में शामिल कर लिया। चैटिंग के दौरान आरोपी ने खुद को ब्रिटिश एयरवेज का पायलट बताया और दोनों में दोस्ती हो गई। एक दिन व्यक्ति ने कहा कि वह उसे यूके से महंगा उपहार भेज रहा है। पहले तो महिला ने उपहार भेजने के बारे में मना किया, लेकिन आरोपी अपनी बातों पर अड़ गया। महिला ने बताया कि अगले दिन एक शख्स ने फोन कर कहा कि वह दिल्ली से कस्टम अधिकारी बोल रहा है। आपके नाम से एक पार्सल आया हुआ है, लेकिन इसे छोड़ने के एवज में कस्टम ड्यूटी फीस भरनी पड़ेगी। उसने फीस के नाम पर उनसे 50 हजार 950 रुपये खाते में जमा करवाया। इसके बाद शख्स ने अलग-अलग बहाना बताकर और भी पैसे खाते में जमा करवाने को कहा तो उसे ठगे जाने के बारे में एहसास हुआ। पैसा जमा कराने के बावजूद अब तक कोई उपहार नहीं आया है। इससे परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
इंस्टाग्राम की आईडी व मोबाइल नंबर की जांच शुरू
बता दें कि साइबर पुलिस अब पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के इंस्टाग्राम की आईडी व खुद को कस्टम अधिकारी बताने वाले आरोपी के मोबाइल नंबर की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि इस तरह की वारदात पहले भी सामने आती रही है लेकिन पुलिस केस को सुलझाने में नाकाम साबित हुई है।