फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50 IAS and PCS have been transferred in Punjab.

Punjab: पंजाब में पांच आईएएस समेत 50 अधिकारियों का तबादला, IAS चंद्रज्योति विजिलेंस अतिरिक्त सचिव नियुक्त

Wed, 31 Jan 2024 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

आईएएस परमिंदर पाल सिंह को वर्ल्ड बैंक का प्रोजेक्ट डायरेक्टर और शिक्षा विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। इसी तरह आईएएस चंद्रज्योति को विजिलेंस का अतिरिक्त सचिव, निकास कुमार को अमृतसर अर्बन डेवलपमेंट का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
50 IAS and PCS have been transferred in Punjab.
तबादले - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर आईएएस और पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बार 50 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इन अधिकारियों में पांच आईएएस और 45 पीसीएस अफसर शामिल हैं। जिन पांच आईएएस का तबादला किया गया है, उनमें 2016 बैच के आईएएस परमिंदर पाल सिंह को वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव के अलावा पंजाब कम्युनिकेशन लिमिटेड (पीयूएनसीओएम) के मैनेजिंग डायरेक्टर और पंजाब बैकवर्ड क्लास लैंड डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉर्पोरेशन का एडिशनल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


इसी तरह 2020 बैच की आईएएस चंद्राज्योति सिंह को एडिशनल सेक्रेटरी विजिलेंस व कोऑर्डिनेशन लगाया गया है। आईएएस निकास कुमार को एडीसी अर्बन डेवलपमेंट अमृतसर, आईएएस ओजस्वी को एडिशनल चीफ डेवलपमेंट ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी लुधियाना और आईएएस हरजिंदर सिंह को पटियाला रूरल डेवलपमेंट का एडीसी का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

इन पीसीएस अफसरों का हुआ तबादला

पीसीएस जगविंदर सिंह ग्रेवाल को एडीसी रूरल डेवलपमेंट फाजिल्का, राकेश कुमार को संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन, हरजोत कौर को अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त, शिखा भगत को एडीसी कपूरथला, अमरजीत सिंह को जालंधर नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त, सुरिंदर सिंह को अमृतसर नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त, अनुपरिता जोहल को एडीसी बरनाला, नरिंदर सिंह-1 को एसडीएम मौड़ मंडी, मनजीत सिंह चीमा को एडीसी रूरल डेवलपमेंट बरनाला, हरदीप सिंह को एसडीएम डेरा बाबा नानक, कुलप्रीत सिंह को नगर निगम फगवाड़ा का जॉइंट कमिश्नर, राजेश कुमार शर्मा को पशुपालन, मत्स्य एवं दुग्ध विभाग का उपसचिव, वरिंदर सिंह को एसडीएम बरनाला, अरविंद कुमार को एसडीएम पटियाला, पूनम प्रीत कौर को एसडीएम टापा, दीपक भाटिया को एसडीएम पश्चिमी लुधियाना, गोपाल सिंह को पटियाला का सीएम फील्ड ऑफिसर, मनजीत कौर को एसडीएम पतरन, सरबजीत कौर को आबकारी एवं कराधान विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह पीसीएस रविंदर सिंह अरोड़ा को एसडीएम अबोहर के साथ नगर निगम अबोहर का अतिरिक्त आयुक्त, प्रोमिला शर्मा को पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन पटियाला का सचिव, नमन मारकेन को आरटीओ फतेहगढ़ साहिब, अमनदीप कौर को एसडीएम लोपोके, नवदीप कुमार को एसडीएम अमृतसर-2, लाल विस्वास बैंस को एसडीएम बाबा बकाला, करमजीत सिंह को एसडीएम गुरदासपुर, चरणजीत सिंह को एसडीएम पायल, कंवरजीत सिंह को एसडीएम रामपुरा, किरपाल वीर सिंह को एसडीएम पट्टी, दीपांकर गर्ग को एसडीएम एसएएस नगर, अमनप्रीत सिंह को एसडीएम कपूरथला, बलजीत कौर को एसडीएम श्री मुक्तसर साहिब, अश्वनी अरोड़ा को असिस्टेंट कमिश्नर गुरदासपुर, अनिल गुप्ता को डिप्टी सेक्रेटरी प्लानिंग, हरजोत कौर को एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब, सुखपाल सिंह को एसडीएम मोरिंडा, इरवान सिंह को कपूरथला के सीएम फील्ड ऑफिसर के साथ असिस्टेंट कमिश्नर कपूरथला, ज्योत्सना सिंह को एसडीएम कलानौर, हरवीर कौर को डिप्टी सेक्रेटरी जनरल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ डिप्टी सेक्रेटरी विजिलेंस, शुभी अंगरा को असिस्टेंट कमिश्नर मोगा के साथ मोगा का सीएम फील्ड ऑफिसर, रिचा गोयल को एसडीएम सामाना, सुखराज सिंह ढिल्लों को एसडीएम फतेहगढ़ चूड़ियां, बेअंत सिंह सिद्धू को एसडीएम रायकोट और पीसीएस राजपाल सिंह सेखों को एसडीएम रूपनगर का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed