फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   50-bed hospital to be built in Maloya and Dhanas 

Chandigarh: मलोया और धनास में बनेगा 50 बेड का अस्पताल, हल्लोमाजरा, दड़वा व मौलीजागरां में एचडब्ल्यूसी

Tue, 07 Jun 2022 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 04:04 PM IST
सार

मौलीजागरां के एचडब्ल्यूसी के बारे में चीफ आर्किटेक्ट ने बताया कि हाईटेंशन लाइनों के कारण कम्युनिटी सेंटर और एचडब्ल्यूसी के लिए निर्धारित भूमि को आपस में बदला गया है। यह फैसला भी किया गया कि खाली जमीन पर किसी भी अतिक्रमण से बचने के लिए उचित चारदीवारी की जाएगी।

विज्ञापन
50-bed hospital to be built in Maloya and Dhanas 
चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने पेराफेरी इलाकों का दौरा किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव झेल रहे चंडीगढ़ के पेराफेरी इलाकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। यूटी प्रशासन ने मलोया और धनास में 50-50 बेड का अस्पताल बनाने का फैसला किया है। हल्लोमाजरा, दड़वा और मौलीजागरां में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) बनाए जाएंगे। इन सभी के लिए जमीन तय है, इसलिए प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने चीफ आर्किटेक्ट को आदेश दिए हैं कि वह जल्द नक्शा तैयार करें ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके।

विज्ञापन


प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सोमवार को स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग, चीफ आर्किटेक्ट कपिल सेतिया, चीफ इंजीनियर सीबी ओझा समेत अन्य अधिकारियों के साथ पेराफेरी के इन पांचों इलाकों का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि दड़वा में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर छोटी इमारत में चल रहा है, जबकि यहां बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है इसलिए उन्होंने नया केंद्र बनाने का आदेश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उचित इंटरनेट कनेक्टिविटी भी होनी चाहिए ताकि ई-संजीवनी प्लेटफार्म पर टेलीमेडिसिन सेवाएं प्रदान की जा सकें। ऐसा करने से लोगों को उनके घर के पास ही इलाज मिल सकेगा। दौरे के दौरान धर्मपाल ने पाया कि मलोया और धनास की पुनर्वास कालोनियों में पार्कों का रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है, उन्होंने आदेश दिए कि हॉर्टिकल्चर विभाग प्राथमिकता के आधार पर यहां पौधरोपण करें और पार्कों का ठीक से रखरखाव किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मलोया के जंजघर में ही चलेगा हेल्थ व वेलनेस सेंटर

मलोया में धर्मपाल ने जंजघर में चल रहे हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का दौरा करने के बाद कहा कि यहां पर लोगों को अच्छी सुविधा मिल रही है इसलिए इसे यहीं पर जारी रखा जा सकता है। उन्हें बताया गया कि स्मॉल फ्लैट्स में सरकारी स्कूल के पास 50 बेड के एक अस्पताल के लिए जमीन सुरक्षित रखी गई है। उन्होंने चीफ आर्किटेक्ट को आदेश दिए कि वह जल्द नक्शा तैयार करें ताकि इंजीनियरिंग विभाग निर्माण कार्य को शुरू कर सके। उधर, धनास के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के बारे में निर्णय लिया गया कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड यहां किए जाने वाले मूलभूत कार्यों को जल्द कराएगा। धनास में 50 बेड के अस्पताल के लिए धर्मपाल ने कहा कि आवश्यक हो तो निर्धारित भूमि को बढ़ाने की संभावना पर भी विचार किया जा सकता है। 

दड़वा में छह महीने में बनेगा नया हेल्थ व वेलनेस सेंटर  

दड़वा के हेल्थ व वेलनेस सेंटर को लेकर पार्षद विमला दुबे ने कहा कि मौजूदा सेंटर दो से तीन कमरों से ही संचालित होने के कारण अपर्याप्त है। सुझाव दिया कि पशुपालन विभाग के आसपास की भूमि का उपयोग नए हेल्थ व वेलनेस सेंटर के निर्माण के लिए किया जा सकता है। इस पर धर्मपाल ने निर्णय लिया कि पशुपालन विभाग की मौजूदा सुविधा और आसपास की भूमि का उपयोग नए केंद्र के निर्माण के लिए किया जाएगा। कहा कि इंजीनियरिंग विभाग छह महीने की अवधि के भीतर भवन का निर्माण करेगा। उधर, मौलीजागरां के एचडब्ल्यूसी के बारे चीफ आर्किटेक्ट ने बताया कि हाईटेंशन लाइनों के कारण कम्युनिटी सेंटर और एचडब्ल्यूसी के लिए निर्धारित भूमि को आपस में बदला गया है। यह फैसला भी किया गया कि खाली जमीन पर किसी भी अतिक्रमण से बचने के लिए उचित चारदीवारी की जाएगी। उधर, हल्लोमाजरा के हेल्थ व वेलनेस सेंटर के बारे में निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग, कौशल केंद्र को पास के स्कूल में स्थानांतरित करने की संभावना तलाशेगा ताकि इस भूमि को मौजूदा स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में विलय किया जा सके।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed