फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 thousand seats of B.Ed vacant in Punjab

बड़ी मुसीबतः पंजाब में बीएड की 5 हजार सीटें खाली, विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा दाखिला

Sat, 22 Dec 2018 09:32 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 22 Dec 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
5 thousand seats of B.Ed vacant in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

पंजाब के कॉलेजों में बीएड की खाली पड़ी सीटें भरने को लेकर सरकार की कोई नीति न होने के कारण स्टूडेंट और कॉलेज प्रबंधन असमंजस में हैं। एक तरफ कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं। दूसरी तरफ विद्यार्थी दाखिले के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पंजाब के कॉलेजों में बीएड की करीब पांच हजार सीटें खाली पड़ी हैं। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जो कि बीएड की दाखिला परीक्षा नहीं दे सके थे। 

विज्ञापन


वे अब दाखिला चाहते हैं। लेकिन सरकार ने अब तक इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं की है। कॉलेज प्रबंधकों की मांग है कि सरकार खाली सीटों पर उन्हें सीधे दाखिले की इजाजत दे। पर अब तक कुछ नहीं हुआ है। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश ने अपने उन विद्यार्थियों को बीएड कोर्स करने की इजाजत दे दी है, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा नहीं दी थी। इतना ही नहीं, पंजाब सरकार भी फिजिकल एजुकेशन में खाली सीटों पर दाखिले की इजाजत दे चुका है। 

विज्ञापन

5 thousand seats of B.Ed vacant in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

उच्च शिक्षा विभाग ने तीनों विश्वविद्यालयों पंजाब यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी को हिदायत दी है कि उनसे मान्यता प्राप्त फिजिकल एजुकेशन कॉलेजों को अपनी खाली सीटें खुद भरने के निर्देश दिए जाएं। लेकिन बीएड के विद्यार्थी अब तक सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। यह मामला हाईकोर्ट में भी लंबित है। अदालत ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया है कि वह नौ जनवरी 2019 तक बीएड कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए नीति लाए।

बिना टेस्ट दाखिले की इजाजत दे सरकार
पंजाब के करीब 1600 कॉलेजों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन अश्वनी सेखड़ी ने कहा कि बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों के बहुत से विद्यार्थी खाली पड़ी बीएड सीटों पर दाखिला लेना चाहते हैं। हिमाचल प्रदेश में ही दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की शर्त नहीं है। सेखड़ी ने कहा कि राज्य सरकार को विद्यार्थियों को एंट्रेस्ट टेस्ट के बिना बीएड में दाखिले की इजाजत देनी चाहिए। इससे स्टूडेंट्स का भविष्य सुरक्षित होगा और सरकार को भी राजस्व मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed