फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 percent quota will be decided for physically challenged

पीयू में दिव्यांगों के कोटे में 2 फीसदी की बढ़ौतरी, रैंप बनवाने का प्रस्ताव

Thu, 16 Nov 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
5 percent quota will be decided for physically challenged
Panjab University - फोटो : amar ujala
अगले शिक्षा सत्र से पंजाब यूनिवर्सिटी में दिव्यांग छात्रों के लिए पांच फीसदी कोटा तय किया जाएगा। पहले यह तीन फीसदी है। दिव्यांग का कोटा बढ़ाने के लिए जनरल में कटाौती की जाएगी। 
विज्ञापन


राइट्स ऑफ पर्सनस विद डिसिब्लिटी एक्ट 2016 केतहत यह फैसला लिया गया है। 19 नवंबर को सिंडिकेट की बैठक तय है और बैठक में मंजूरी लेने केबाद अगले सेशन से इसे लागू कर दिया जाएगा। पीयू में दिव्यांग छात्रों का कोटा बढ़ाने केलिए एक कमेटी बनाई गई थी।
विज्ञापन


इस कमेटी की रिपोर्ट केआधार पर ही कोटा तीन से पांच फीसदी करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल दिव्यांगों केलिए भारत सरकार की तरफ से कानून बना था। पहले देखने, सुनने और चलने में असमर्थ को कोटा दिया जाता था। अब इसमें रक्त से संबंधित बीमारियों जैसे थेलेसिमिया, दिमागी बीमारी को भी नए कानून में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंप बनवाने का भी प्रस्ताव
पीयू कैंपस में कई जगह पर रैंप नहीं बना हुआ है। खासतौर से स्टूडेंट सेंटर पर आने केलिए रैंप नहीं है और स्टूडेंट काउंसिल की तरफ से यह मामला उठाया गया था कि स्टूडेंट सेंटर पर रैंप बनाया जाए। पीयू प्रबंधन से इसे मान लिया है। जल्द ही रैंप का निर्माण कार्य शुरू होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed