फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 out of 73 people from the US found Corona positive

अमेरिका से डिपोर्ट 73 लोगों में से 5 और कोरोना पॉजिटिव

Sun, 31 May 2020 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
5 out of 73 people from the US found Corona positive
पंचकूला। अमेरिका से डिपोर्ट होकर 73 लोगों में से 5 और की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये रोड भवन में क्वारंटीन थे। पूरे हरियाणा के 73 लोगों को अमेरिका से लाने के बाद पंचकूला में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

क्वारंटीन किए जाने के बाद दूसरी बार जांच के लिए सैंपल में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीज कैथल, अंबाला और करनाल निवासी हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पांचों युवकों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इन सभी की काउंसलिंग किए जाने के साथ ही इनकी देखरेख डॉक्टरों की टीम कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमेरिका से हरियाणा के कुल 73 भारतीयों को लाया गया था। इन्हें शहर के होटलों और विभिन्न भवनों में क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही इन सभी के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 22 भारतीय पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं और उन्हे उनके संबंधित गृह जिलों के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed