फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 new police station will be in chandigarh

अपराध रोकने के लिए बनेंगे 5 नए पुलिस स्टेशन

Sat, 07 Jun 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 07 Jun 2014 10:20 PM IST
विज्ञापन
5 new police station will be in chandigarh

आपराधिक घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ पुलिस विभाग शहर में पांच पुलिस स्टेशन बनाने जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने पांच पुलिस स्टेशन का प्रपोजल गृह मंत्रालय को भेजा है।

विज्ञापन


प्रशासन ने बढ़ रहे क्राइम और सोसाइटी बनने के चलते जल्द से जल्द मंजूरी देने के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है।

पुलिस विभाग नए पुलिस स्टेशन आईटीपार्क, सांरगपुर, मलोया, मौलीजागरां और सेक्टर 49 में बनाएगा। चंडीगढ़ में इस समय कुल 11 पुलिस स्टेशन हैं।

कई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके और लोगों की संख्या बहुत बढ़ गई है। कालोनी नं पांच को उठाकर धनास में ईडब्लूएस कालोनी बनाई गई है। इसमें हजारों लोगों को मकान प्रशासन ने अलाट किए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा सारंगपुर, खुड्डा लाहौरा और खुड्डा जस्सू में कई सोसाइटियां बन रही हैं। इसके चलते यहां पर पुलिस स्टेशन बनाना बहुत जरूरी हो गया है। सारंगपुर में बनाए जाने वाले पुलिस स्टेशन से इसके अंतर्गत धनास, खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू, सारंगपुर ,चमन कालोनी, अमन कालोनी, मिल्क कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी और ईडब्लूएस कालोनी का इलाका आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय यहां रहने वाले लोगों की जनसंख्या करीब 90 हजार है। इन जगहों पर 2012 में 155 केस, 2013 में 146 केस दर्ज हुए हैं। सेक्टर 49 में पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सेक्टर 48, 49, 50, 51 और 63 शामिल। इन सेक्टरों में सोसाइटी ही सोसाइटी बनी हुई है।

इसके अलावा मलोया चौकी जगह पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा। पुलिस स्टेशन बनने के बाद सेक्टर 38 वेस्ट, डड्डूमाजरा, मलोया और सेक्टर 39 की मार्केट शामिल होगी। वहीं मौलीजागरा पुलिस चौकी की जगह पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा।

पुलिस स्टेशन बनने के बाद रायुपर कला, रायपुर खुर्द , मखनमाजरा और मौलीजागरा शामिल किया जाएगा। इसके अलावा आईटी कंपनियों आने के चलते पुलिस विभाग नया पुलिस स्टेशन आईटीपार्क में बनाएगा।


आईटी पार्क में बनने वाले पुलिस स्टेशन के अंतर्गत, किशनगढ़ , भगवानपुरा, शास्त्री नगर और इंदिरा कालोनी होगी। यहां करीब एक लाख लोग रहते हैं। इन इलाके में 174 आपराधिक मामले दर्ज हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed