{"_id":"1f459783a02fc47e005d9105b4a0405a","slug":"5-killed-in-swine-flu-in-haryana-49-positive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा के बाद स्वाइन फ्लू का कहर, 5 की मौत, 49 पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा के बाद स्वाइन फ्लू का कहर, 5 की मौत, 49 पॉजीटिव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Feb 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब हरियाणा में स्वाइन फ्लू का कहर टूट पड़ा है। अब तक 5 की मौत, 49 मरीज पॉजीटिव।
विज्ञापन
हरियाणा में स्वाइन फ्लू का कहर थम नहीं रहा है। हर सप्ताह में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है।
स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. अपराजिता के मुताबिक प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू की वजह से पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक सिरसा से सर्वाधिक मामले सामने आए हैं, लेकिन मौसम में बदलाव के बाद स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में कमी होने की उम्मीद है। इससे पहले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, अंबाला सहित अन्य जिलों से भी स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार आते रहे हैं।
विज्ञापन