फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   5 killed in road accident in bahadurgarh

धुंध में कार जा घुसी ट्रक के अंदर, पांच की मौत

Thu, 06 Feb 2014 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Thu, 06 Feb 2014 09:12 PM IST
विज्ञापन
5 killed in road accident in bahadurgarh

आसंडा गांव के पास सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। हादसे के शिकार युवकों में दो झज्जर के, दो सोनीपत के और एक रोहतक जिले का निवासी था।

विज्ञापन


ये सभी एक ही कार से अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करा सभी के शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


बुधवार देर रात झज्जर के गांव बराहना निवासी ऋषिपाल और नरेश, सोनीपत जिले के गांव सोहटी के रवींद्र और नवीन और रोहतक के गांव खरखड़ा का धर्मेंद्र सांपला से एक कार में सवार होकर छारा के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे यहां अपने रिश्तेदार और पूर्व सरपंच जोगेंद्र की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार को सोहटी निवासी रवींद्र चला रहा था।

वे करीब चार किमी दूर सरकारी स्कूल के पास ही पहुंचे ही थे कि धुंध की वजह से चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उनकी कार खड़े ट्रक में घुस गयी। इस भीषण हादसे में कार में सवार पांचों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed