{"_id":"57c709e64f1c1b78292cb0e4","slug":"5-bill-passes-between-huge-uproar-reservation-movement-debrief","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र: भारी हंगामे के बीच 5 विधेयक पारित, आरक्षण आंदोलन पर हुई तीखी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र: भारी हंगामे के बीच 5 विधेयक पारित, आरक्षण आंदोलन पर हुई तीखी बहस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 Sep 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana Assembly
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा के मानसूत्र सत्र के आखिरी दिन भारी हंगामे के बीच हरियाणा सरकार पांच विधेयक पास करवाने में कामयाब हो गई। इनमें हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2016, हरियाणा मोटर यान कराधान विधेयक, 2016, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, करनाल, विधेयक 2016, हरियाणा सुख-साधन कर (संशोधन) विधेयक, 2016 और हरियाणा विधानसभा (सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन) संशोधन विधेयक, 2016 शामिल हैं।
विज्ञापन
एक भी साक्ष्य मिले तो फांसी लगा देना: हुड्डा
Haryana Assembly
- फोटो : Amar Ujala
हरियाणा विधानसभा में जाट आरक्षण आंदोलन की जांच को लेकर देर तक हंगामा चला। विपक्ष ने कैप्टन अभिमन्यु का घर जलाने की जांच सीबीआई को दिए जाने पर एतराज किया। इसके बाद कैप्टन अभिमन्यु और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। इसी बीच पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार की रिकार्डिंग का किस्सा भी रखा गया।
इसके बाद हुड्डा ने साफ किया कि इधर-उधर के आरोप लगाने बंद करे सरकार। यदि उनका या उनके परिवार के एक भी व्यक्ति का नाम जांच में आएगा तो वे फांसी पर चढ़ने को तैयार हैं। इस दौरान हुड्डा ने गृह विभाग को लेकर मुख्यमंत्री को भी कटघरे में खड़ा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस घटना की जांच सीबीआई से इसलिए करवाई जा रही है कि स्थानीय एजेंसी से जांच करवाने पर उंगली उठ सकती थी। लिहाजा, अब दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

प्रकाश सिंह जबरदस्ती अपनी नियुक्ति करवाना चाहते थे : सीएम
Haryana Assembly
- फोटो : Amar Ujala
चर्चा में भाग लेते हुए विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि मुख्यमंत्री जवाब दें, यदि मैंने घटना के समय उन्हें फोन न किया हो। मेरा फोन पुलिस अधिकारियों ने नहीं उठाया। कंट्रोल रूम में फोन नहीं उठाया गया। यह हमारा दुर्भाग्य है कि ऐसे वर्ष को हम गोल्डन जुबली पूरी कर रहे हैं।
इसी बीच नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सांसद राजकुमार सैनी आज भी विवादित बयान दे रहे हैं और सरकार भाईचारे की बात कह रही है। उन्होंने सैनी पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की।
जाट आरक्षण आंदोलन की जांच पर हो रही चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने भाषण में प्रकाश सिंह को भी लपेट दिया। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह ने कहा था कि मैं एक रिपोर्ट और देना चाहता हूं। यह रिपोर्ट पुलिस रिफार्म पर होगी। खट्टर ने कहा कि प्रकाश सिंह दोबारा नियुक्ति चाहते थे जो संभव नहीं था। वे जबरदस्ती दूसरी रिपोर्ट देकर अपनी नियुक्ति करवाना चाहते थे।