फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   48th Rose Festival Schedule Released, Make Plan and Enjoy

48वें रोज फेस्टिवल की तारीखें घोषित, इस बार नए अंदाज में नजर आएगा, शेड्यूल देखें प्लान बनाएं

Thu, 20 Feb 2020 10:27 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Feb 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
48th Rose Festival Schedule Released, Make Plan and Enjoy
रोज फेस्टिवल - फोटो : फाइल फोटो
48वें रोज फेस्टिवल की तारीखों की घोषणा हो गई है। इस बार फेस्ट एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा, तो शेड्यूल पढ़कर प्लान बनाइए। इस बार रोज फेस्ट की रौनक लेजर वैली से लेकर सेक्टर 17 प्लाजा तक देखने को मिलेगी। इस बार हाल ही में बनाए गए अंडरपास में भी स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि यूटी प्रशासन हर साल फरवरी में रोज फेस्टिवल का आयोजन करता है। इस बार होने वाला रोज फेस्टिवल अन्य सालों की अपेक्षा कुछ बदला हुआ होगा। 28 फरवरी से शुरू होने वाला यह फेस्टिवल 1 मार्च तक चलेगा। 28 फरवरी को सेक्टर 17 में फेस्टिवल का आगाज होगा।
विज्ञापन


29 फरवरी और 1 मार्च को ओपन ग्राउंड लेजर वैली में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर यूटी प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। हाल में सेक्टर 17 और रोज गार्डन को जोड़ने वाले अंडरपास और टीडीए मॉल के पास भी इस बार स्टॉल लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरनाम के डायमंड गाने पर झूमेगा चंडीगढ़

पंजाब के प्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर 28 फरवरी को सेक्टर-17 प्लाजा में शुरू होने वाली म्यूजिकल नाइट का आगाज करेंगे। गुरनाम भुल्लर ने डायमंड और झाझरा जैसे सुपरहिट पंजाबी गाने गाए हैं।

29 को सुनाई देगा...मिनी कूपर ले दूंगा
रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन 29 फरवरी को लेजर वैली के ओपन ग्राउंड में म्यूजिकल नाइट आयोजित होगी। इसमें शाम छह बजे पंजाबी गायक एमी विर्क शिरकत करेंगे। यहां उनका गाया हुआ ...मिनी कूपर ले दूंगा गाना सुनाई देगा।

एक मार्च को दिखाई देगा सूफियाना अंदाज
फेस्टिवल के अंतिम दिन एक मार्च को लेजर वैली सूफियाना अंदाज में नजर आएगी। शाम छह बजे सूफियाना गायक सतिंदर सरताज शिरकत करेंगे।

24 लाख के झूले बहलाएंगे बच्चों का मन

रोज फेस्टिवल में लेजर वैली के ओपन ग्राउंड में बच्चों के लिए 24 लाख रुपये खर्च करके झूले लगवा रहा है। इसमें देशी विदेशी लगभग 15 प्रकार के झूले लगाए जाएंगे।

13 प्रकार की होंगी प्रतियोगिताएं
फेस्टिवल में लोगों को जोड़ने के लिए 13 प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें नवविवाहित जोड़ों, वरिष्ठ नागरिकों को लेकर भी प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed