फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4.80 lakhs cheated in the name of sending abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 4.80 लाख

Mon, 08 Jul 2024 07:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
4.80 lakhs cheated in the name of sending abroad
चंडीगढ़। शहर में पिछले डेढ़ से दो महीने में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के सबसे अधिक मामले आए हैं। ताजा मामले में वस्ट इमीग्रेशन कंसल्टेंट कंपनी के संचालकों व अन्न्य पर गांव दक रथदाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) निवासी भूपेंद्र कुमार को करीब 4.80 लाख का चूना लगाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने कुलदीप सिंह काडा उर्फ कुलवीर सिंह व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120बी और 24 इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता भूपेंद्र कुमार और दस अन्य लोगों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़ितों ने बताया कि कुछ महीनों पहले विदेश जाने के लिए उन्होंने कुलदीप सिंह काडा उर्फ कुलवीर सिंह से मुलाकात की थी। आरोपी ने उन्हें जरूरी दस्तावेज लेकर एससीओ नंबर 457-58 सेक्टर-35/सी स्थित वस्ट इमीग्रेशन कंसल्टेंट कंपनी के अपने ऑफिस में बुलाया था। कंपनी में पहुंचने पर कुलदीप समेत अन्य आरोपियों ने उनके दस्तावेज लेकर वीजा लगवाने के लिए अलग-अलग किस्तों में करीब चार लाख 80 हजार रुपये ले लिए लेकिन न तो वीजा लगवाया और न ही उनके पैसे लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed