फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   48 hours have passed since the robbery in the liquor businessman's house, the accused is still away

Chandigarh News: शराब कारोबारी की कोठी में लूट की वारदात को 48 घंटे बीते, आरोपी पकड़ से दूर

Mon, 22 Apr 2024 05:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
48 hours have passed since the robbery in the liquor businessman's house, the accused is still away
चंडीगढ़। सेक्टर-33सी निवासी शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई राकेश सिंगला की कोठी में हुई लूट की वारदात को 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक भी खाली है। हालांकि जांच टीमों ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों की कॉल डिटेल सहित उनकी मोबाइल लोकेशन निकाल ली है। लेकिन पुलिस अभी तक कुछ भी बताने से पल्ला झाड़ रही है जबकि अलग-अलग जांच टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार तड़के शराब कारोबारी राकेश सिंगला की कोठी में काम करने वाली रसोइया लक्ष्मी व उसके रिश्तेदार नौकर राजू ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पहले तो शुक्रवार रात में खाने-पीने में नशीला पदार्थ मिलाकर राकेश सिंगला, नौकरानी व ड्राइवर को बेसुध कर दिया था जबकि कारोबारी ब्रदर्स की बुजुर्ग मां ने रात में खाना नहीं खाया था जिस कारण वह बेसुध नहीं हुई। पहले से तैयारी के चलते नौकरों ने रात में करीब 3 बजे बुजुर्ग को बंधक बनाया और उनसे चाकू की नोंक पर घर में नकदी व ज्वैलरी बारे पूछकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी घर में से करीब दो किलो सोने-चांदी की ज्वेलरी सहित लाखों रुपये की नकदी सहित घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज वाली डीवीआर तक साथ ले गए थे। हालांकि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य जांच टीमों ने सेक्टर में लगे अन्य कैमरों की फुटेज निकाल ली थी, जिसमें पांच आरोपी बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे थे। एसएसपी द्वारा इस मामले में डीएसपी साउथ के नेतृत्व में जांच के अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया है और विभिन्न जगहों पर दबिश देकर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। अभी उनका कोई सुराग नहीं लगा है लेकिन उनकी कॉल डिटेल व लोकेशन निकाली जा रही है।
विज्ञापन


फोटो 03: शराब कारोबारी राकेश सिंगला की कोठी जिसमें हुई थी लूट की वारदात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article