फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   47 cadets of Armed Forces Institute passed the written exam of NDA

Chandigarh News: आर्म्ड फोर्सेज इंस्टीट्यूट के 47 कैडेटों ने पास की एनडीए की लिखित परीक्षा

Sat, 21 Sep 2024 07:58 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
47 cadets of Armed Forces Institute passed the written exam of NDA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मोहाली स्थित महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई) के 47 कैडेटों ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए-2) की लिखित परीक्षा पास की है। ये नतीजे हाल ही में घोषित किए गए थे, जिसमें 74.6 प्रतिशत की सफलता दर के साथ यह संस्थान देश में शीर्ष पर रहा है। पंजाब के रोजगार उत्पति हुनर विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने विश्व स्तर पर भारतीय रक्षा बलों की प्रतिष्ठा की सराहना की। उन्होंने परीक्षा पास करने वाले कैडेटों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अजय एच चौहान (सेवानिवृत्त) ने कैडेटों को बधाई देते हुए एनडीए की आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए एसएसबी प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संस्थान की शुरुआत से अब तक कुल 238 कैडेट विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकादमियों में दाखिला लेने में सफल रहे हैं और 160 कैडेट रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में चुने गए हैं। वर्तमान में संस्थान के 21 कैडेट, जिन्होंने अपनी एसएसबी इंटरव्यू पास कर ली है, मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed