फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   47 arrested without wearing masks in curfew, 311 roundup

कर्फ्यू में बिना मास्क पहने 47 गिरफ्तार, बेवजह घूमने पर 311 राउंडअप

Sun, 12 Apr 2020 11:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
47 arrested without wearing masks in curfew, 311 roundup
चंडीगढ़। कर्फ्यू में बिना मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से 47 लोगों को राउंडअप किया, जो बिना मास्क के सड़कों पर थे। इसके अलावा बेवजह घूमने पर पुलिस ने 24 मामले दर्ज कर 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 105 वाहनों को चेकिंग के लिए रोका गया, जबकि 149 वाहनों को जब्त किया गया। हुड़दंग मचाने के सबसे ज्यादा मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए हैं। इस दौरान पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 219, सेंट्रल से 14 और साउथ डिवीजन से 78 लोगों को राउंडअप किया है। 23 मार्च के मध्यरात्रि से अब तक पुलिस 12262 लोगों को राउंडअप कर चुकी है। साथ ही 241 मामले दर्ज कर 295 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईस्ट डिवीजन से 7276, सेंट्रल से 2286 और साउथ डिवीजन से 2700 लोगों को राउंडअप किया है। 6288 वाहन चेकिंग के दौरान 3608 वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि यदि कोई भी शख्स बिना कोई वजह घर से बाहर निकलता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed