फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   459 places have been burn parali in Haryana

हरियाणा में 459 जगहों पर किसानों ने जलाई पराली, सरकार ने कहा- पिछले साल से कम हैं मामले

Thu, 11 Oct 2018 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
459 places have been burn parali in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अभी तक हरियाणा में 459 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन सरकार का दावा है कि ये मामले गत वर्ष की तुलना में कम है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में 10 अक्तूबर तक 4 लाख एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की कटाई हो चुकी है। इसमें से केवल 735 हेक्टेयर क्षेत्र में 459 स्थानों पर पराली जलाए जाने के मामले प्रकाश में आए हैं। यह कुल क्षेत्र का एक प्रतिशत से भी कम है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में राज्य की विभिन्न मंडियों में अब तक 20 लाख टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर धान की बुआई की गई है जिसमें से अधिकतर क्षेत्र जिला करनाल, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में आता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पराली न जलाने के लिए सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने व्यापक सूचना एवं शिक्षा अभियान चलाया है। इसके फलस्वरूप ये सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इस अभियान में उपायुक्तों, उपमंडल अधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक व प्रेरित किया। प्रवक्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त सरकार ने खेत में ही फसल अवशेष प्रबंधन के लिए मशीनीकरण को बढ़ावा देने हेतु फसल अवशेष प्रबंधन पर नई केंद्रीय योजना के तहत राज्य व जिला स्तरीय निगरानी समितियों का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed