फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4516 people died in road accidents in Punjab in 2021

NCRB की रिपोर्ट: 2021 में पंजाब की सड़कों पर 4516 लोगों की गई जान, उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मौतें

Tue, 30 Aug 2022 09:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 09:19 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार आमतौर पर सड़क हादसों में मौतों से ज्यादा लोग घायल होते हैं लेकिन मिजोरम, पंजाब, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों में लोगों के घायल होने की तुलना में ज्यादा मौतें हो रही हैं। 

विज्ञापन
4516 people died in road accidents in Punjab in 2021
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में साल 2021 में सड़क हादसों में 4516 लोगों ने जान गंवा दी जबकि 3034 लोग घायल हुए थे। पूरे साल के दौरान राज्य की सड़कों पर 6097 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। यह आंकड़े नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट से सामने आए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में पूरे देश में 4.22 लाख सड़क हादसे हुए थे। इनमें 1.73 लाख लोगों ने जान गंवा दी। 

विज्ञापन


सबसे ज्यादा 24711 मौतें उत्तर प्रदेश की सड़कों पर हुईं जबकि तमिलनाडु 16685 मौतों के साथ सड़क हादसों में दूसरे स्थान पर है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि कड़े यातायात नियमों और सुधारित सड़क प्रबंधन के बावजूद 2021 में देश में सड़क हादसों की संख्या बीते वर्ष 2020 के मुकाबले अधिक रही। 
विज्ञापन


वर्ष 2021 में कुल 4,22,659 सड़क हादसे हुए जबकि 2020 में यह संख्या 3,68,828 थी। रिपोर्ट के अनुसार आमतौर पर सड़क हादसों में मौतों से ज्यादा लोग घायल होते हैं लेकिन मिजोरम, पंजाब, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों में लोगों के घायल होने की तुलना में ज्यादा मौतें हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिजोरम में 64 सड़क हादसों में 64 लोगों की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए थे। पंजाब में 6,097 सड़क दुर्घटनाओं में 4,516 लोगों की मौत हुई और 3,034 लोग घायल हुए थे। झारखंड में, 4,728 सड़क दुर्घटनाओं में 3,513 लोगों की मौत हुई और 3,227 लोग घायल हुए थे। उत्तर प्रदेश में, 33,711 सड़क दुर्घटनाओं में 21,792 लोगों की मौत हुई और 19,813 लोग घायल हुए थे।


2020 से 2021 के बीच राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि तमिलनाडु (46,443 से 57,090 तक) में दर्ज की गई। इसके बाद मध्य प्रदेश (43,360 से 49,493), उत्तर प्रदेश (30,593 से 36,509), महाराष्ट्र (24,908 से 30,086) और केरल (27,998 से 33,051) का स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed