{"_id":"64c804f4c72185c008017903","slug":"440-dengue-cases-surfaced-in-punjab-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पंजाब में डेंगू के 440 केस आए सामने, आई फ्लू का खतरा भी गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पंजाब में डेंगू के 440 केस आए सामने, आई फ्लू का खतरा भी गहराया
Tue, 01 Aug 2023 12:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:34 AM IST
सार
पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य सहूलियतों में डेंगू और मलेरिया का टेस्ट और इलाज बिल्कुल फ्री है। मीटिंग में पंजाब के जल सप्लाई और स्वच्छता मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अब तक डेंगू के कुल 440 मामले सामने आए हैं। इनमें से 114 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा आई फ्लू और स्किन इंफेक्शन से भी लोगों को बचने की सलाह सेहत विभाग ने दी है। पूरे राज्य में डेंगू के 10 हॉटस्पॉट स्थानों की शिनाख्त की गई है। जहां स्वास्थ्य टीमों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। अधिकारियों द्वारा रोजाना इनकी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 855 ब्रीडिंग चेकरों की सेवाएं भी ली जा रही हैं। यह जानकारी सोमवार को सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने दी।
विज्ञापन
वह राज्य में पानी और वैक्टर बोर्न बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए उचित कदम उठाने के लिए अंतर विभागीय तालमेल मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में बढ़ने की सूरत में किसी भी तरह की इमरजेंसी से निपटने के लिए 1300 बेडों वाले विशेष वार्ड बना गए हैं।
विज्ञापन
सभी सरकारी स्वास्थ्य सहूलियतों में डेंगू और मलेरिया का टेस्ट और इलाज बिल्कुल फ्री है। मीटिंग में पंजाब के जल सप्लाई और स्वच्छता मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन