फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   44 per cent jump in GST collection in Haryana

Haryana News: जीएसटी संग्रह में 44 फीसदी का उछाल, हरियाणा ने उत्तर भारत के सभी राज्यों को पिछड़ा

Mon, 04 Dec 2023 11:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 11:52 PM IST
सार

हरियाणा से आगे महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु हैं जबकि दूसरे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश, तेलगांना और पश्चिम बंगाल से हरियाणा काफी आगे है। जीएसटी राजस्व में हुई वृद्धि प्रदेश की आर्थिक प्रगति और विकास को भी दर्शाता है।

विज्ञापन
44 per cent jump in GST collection in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के राजस्व में लगातार वृद्धि हो रही है। सितंबर, अक्तूबर के बाद नवंबर महीने में भी राज्य ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि की है। पिछले साल नवंबर की तुलना में इस बार राज्य को 44 फीसदी अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। साल 2022 में नवंबर के महीने में सरकार के खाते में 6769 करोड़ रुपये राजस्व आया था, जबकि इस साल नवंबर में 9732 करोड़ रुपये के राजस्व की वृद्धि दर्ज हुई है। जीएसटी कलेक्शन में लगातार तीसरे महीने हरियाणा पांचवें स्थान पर रहा है। 

विज्ञापन


हरियाणा से आगे महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु हैं जबकि दूसरे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश, तेलगांना और पश्चिम बंगाल से हरियाणा काफी आगे है। जीएसटी राजस्व में हुई वृद्धि प्रदेश की आर्थिक प्रगति और विकास को भी दर्शाता है। आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी चोरी और लीकेज पर लगातार निगरानी की वजह से राजस्व में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


वहीं, हरियाणा ने जीएसटी राजस्व के मामले में उत्तर भारत के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। नवंबर के महीने में पंजाब ने 2265 करोड़ (36 फीसदी वृद्धि), दिल्ली ने 5347 करोड़ (17 फीसदी वृद्धि), हिमाचल प्रदेश ने 802 करोड़ (19 फीसदी ग्रोथ) और जम्मू-कश्मीर ने 469 करोड़ (9 फीसदी) की वृद्धि दर्ज की है। कोरोना काल के बाद से हरियाणा के जीएसटी में लगातार वृद्धि बनी हुई है। हरियाणा ने इस वित्त वर्ष में 57931 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य तय किया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि विभाग यह लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed