फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   425 crore budget to Chandigarh Municipal Corporation

चंडीगढ़ः नगर निगम को भी 425 करोड़ रुपये का बजट, स्मार्ट सिटी के खाते में 200 करोड़

Sun, 02 Feb 2020 02:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Feb 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
425 crore budget to Chandigarh Municipal Corporation
नगर निगम चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो

नगर निगम को भी अपेक्षा से थोड़ा अधिक ही बजट मिला है। निगम के अनुमान के मुताबिक प्रशासन से 302 करोड़ रुपये मिलने थे, लेकिन प्रशासन ने 425 करोड़ का अनुमानित बजट नगर निगम के लिए रखा है। हालांकि निगम ने अपना कुल अनुमानित बजट 1349 करोड़ का रखा है। इसमें 436 कैपिटल हेड और 913 करोड़ रेवेन्यू हेड रखा है। 

विज्ञापन


शनिवार को यूटी के लिए बजट जारी किया गया है। हालांकि निगम ने हाल ही में वर्ष 2020-21 के लिए 1349 करोड़ का प्रस्तावित बजट तैयार किया है। निगम को उम्मीद थी चतुर्थ हाईकमीशन की रिपोर्ट के अनुसार 1073 करोड़ अतिरिक्त रुपये मिल जाएंगे। वहीं, निगम ने इस बार 300 करोड़ के रेवेन्यू का लक्ष्य भी रखा है। लगातार पानी सप्लाई में घाटा उठा रहे निगम को इस बार 150 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पानी के बिलों से मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछली बार मिली थी 276 करोड़ की ग्रांट
पिछले साल निगम ने 1071 करोड़ का प्रस्तावित बजट तैयार किया था। निगम को प्रशासन से 276 करोड़ की ग्रांट मिली थी। उसके अलावा प्रशासन ने कई किस्तों में निगम को फंड उपलब्ध कराया था। पिछली बार निगम ने 200 करोड़ के रेवेन्यू का लक्ष्य रखा था। अब निगम ने रेवेन्यू तो बढ़ाया है, लेकिन पूरा फंड अनुमान से काफी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में गांव के लिए कोई राशि नहीं

इस बार के बजट में गांव के लिए कोई राशि नहीं रखी गई है, जबकि निगम में 9 गांव शामिल हुए हैं। निगम ने गांव के विकास कार्यों के लिए 27 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। इसमें 18 करोड़ से पब्लिक हेल्थ और 9 करोड़ रुपये से बीएंडआर के काम कराने हैं। वहीं 23.50 करोड़ रुपये से कॉलोनियों में विकास कार्य कराने की योजना है। इसके लिए प्रशासन को अलग से फंड देना होगा।

सौ करोड़ से सुधरेगी शहर के सड़कों की हालत
निगम को कुल बजट तो 425 करोड़ का मिला है, जबकि निगम ने केवल सड़कों के निर्माण व मरम्मत के लिए सौ करोड़ का बजट तैयार किया है। इसमें 55 करोड़ में पूरी तरह से जर्जर सड़कों के निर्माण कार्य का एस्टीमेट तैयार किया है। शहर की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। जर्जर सड़कों से गुजरना जैसे लोगों के लिए दुश्वार हो गया है। ऐसे में निगम को फिर प्रशासन के सामने हाथ फैलाने होंगे।

स्मार्ट सिटी के लिए भी 200 करोड़ का अनुमानित बजट
प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना में चंडीगढ़ को 200 करोड़ का अनुमानित बजट आवंटित किया गया है। हालांकि, 500 करोड़ से पहले ही स्मार्ट सिटी कई प्रोजेक्ट का टेंडर आवंटित कर चुका है या आवंटित करने वाला है। फिलहाल, नगर निगम के लिए भी कई कार्य स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत कराए जा रहे हैं, जिसमें डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड प्रमुख है।

वर्तमान में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शहर में 25 प्रोजेक्ट हैं। इसमें से 15 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। 7 प्रोजेक्ट पर काम जारी है। एक प्रोजेक्ट का टेंडर देना है और 2 प्रोजेक्ट का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार है। 15 प्रोजेक्ट पर स्मार्ट सिटी 166.84 करोड़ खर्च कर चुकी है। 7 प्रोजेक्ट पर स्मार्ट सिटी को 86.78 करोड़ खर्च करना है। एक प्रोजेक्ट पर पांच करोड़ खर्च होंगे और 2 प्रोजेक्ट पर 10.50 करोड़ खर्च होंगे। 

बचे हुए प्रोजेक्ट का काम काफी तेजी से हो रहा है। बता दें कि स्मार्ट सिटी को साल 2015 में 500 करोड़ मिले थे। हालांकि, चार साल में स्मार्ट सिटी कुछ ही फंड का उपयोग कर सका था। साल 2019 में स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट का टेंडर हुआ। निगम ने शहर की गंभीर समस्या डंपिंग ग्राउंड को हटाने का प्रोजेक्ट भी स्मार्ट सिटी योजना के तहत ही तैयार किया है। ऐसे में 200 करोड़ का बजट मिलने से स्मार्ट सिटी योजनाओं को और बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed