फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   400th Prakash Parv of Shri Guru Tegh Bahadur Ji is celebrated Virtually in Punjab

पंजाब: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व का वर्चुअल आगाज, अरदास में शामिल हुए कैप्टन 

Sat, 01 May 2021 06:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 01 May 2021 06:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी का जीवन और दर्शन समूचे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 

विज्ञापन
400th Prakash Parv of Shri Guru Tegh Bahadur Ji is celebrated Virtually in Punjab
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर अरदास करते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड प्रतिबंधों के मद्देनज़र पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शनिवार को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर की गई अरदास में लोगों के साथ वर्चुअल तौर पर शामिल हुए।महामारी के चुनौतीपूर्ण हालात में मानवता की सुरक्षा और भलाई के लिए अरदास करते हुए कैप्टन ने लोगों को गुरू साहिब जी द्वारा प्रेम, धर्मनिरपेक्षता, धार्मिक सहनशीलता, धर्म मानने की स्वतंत्रता और शांतमयी सह-अस्तित्व के दिए गए सर्वव्यापी संदेश को अपनाने की अपील की। 

विज्ञापन


इस पवित्र दिवस को मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की खातिर गुरु साहिब जी के सर्वोच्च बलिदान के संदेश के प्रसार का अवसर करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी का जीवन और दर्शन समूचे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 
विज्ञापन



कैप्टन ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें अपने पिछले शासनकाल के दौरान 2004 में अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश दिवस की 400वीं वर्षगांठ मनाने, श्री मुक्तसर साहिब में 40 मुक्तों की याद में एक स्मारक सहित अनेकों स्मारक स्थापित करने और फतेहगढ़ साहिब में कई यादगारी गेट बनाने का सौभाग्य हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि हमें मौजूदा कार्यकाल के दौरान भी श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व और श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व मनाने का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हालात सुधरने पर कराया जाएगा विशाल समारोह : कैप्टन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नौवें पातशाह जी के प्रकाश दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे, जिनके अंतर्गत गुरु का महल (अमृतसर) से श्री आनन्दपुर साहिब तक नगर कीर्तन सजाना, श्री आनन्दपुर साहिब में श्री अखंड पाठ और कीर्तन दरबार करवाने के अलावा गुरु साहिब जी के जीवन और शिक्षाओं को मूर्तिमान करने के लिए प्रदर्शनियां, हस्तशिल्प पर एक प्रदर्शनी, पंजाबी साहित्य महोत्सव, नाटक (हिंद दी चादर), खेल समारोह, मल्टी मीडिया लाइट एंड साउंड शो और एक सूफी संगीत समारोह करवाया जाना था। कोविड की दूसरी और घातक लहर ने इन योजनाओं को बदलने के लिए मजबूर कर दिया और यह समारोह अब वर्चुअल तौर पर करवाए जा रहे हैं। साल भर चलने वाले समारोहों के दौरान जब भी स्थिति में सुधार होगा तो इस ऐतिहासिक दिवस को मनाने के लिए विशाल समारोह करवाया जाएगा। 

डिजिटल माध्यमों से प्रसारित हुआ कीर्तन दरबार
शनिवार को इस अवसर पर एक दिवसीय कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें भाई गुरमीत सिंह शांत, भाई मनजीत सिंह शांत, डॉ. निवेदिता उप्पल, भाई गगनदीप सिंह गंगानगर वाले, भाई सुखजिंदर सिंह, भाई अरविंदर सिंह नूर, भाई तार बलबीर सिंह और भाई बलवंत सिंह नामधारी समेत कई प्रमुख रागी सिंहों ने कीर्तन किया, जो विभिन्न टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफार्मों द्वारा प्रसारित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक ‘प्रगट भए गुर तेग बहादुर’ और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब द्वारा प्रकाशित करवाई एक यादगारी किताब जारी की। इस यादगारी किताब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और दर्शन से संबंधित घटनाओं को दिखाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed