फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 thousand Pending VAT cases of Punjab have been canceled by State Government

पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले चन्नी सरकार ने व्यापारियों को दी राहत, वैट के 40 हजार लंबित केस रद्द

Mon, 20 Dec 2021 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 Dec 2021 04:23 PM IST
सार

कर विभाग ने वित्तीय साल 2014-15 के बकाया तकरीबन 8500 मामलों का मूल्यांकन मुकम्मल कर लिया है और व्यापारियों को टैक्स देनदारी का सिर्फ 30 फीसदी जमा करवाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
40 thousand Pending VAT cases of Punjab have been canceled by State Government
चन्नी सरकार ने व्यापारियों को राहत दी। - फोटो : twitter @CHARANJITCHANNI

विस्तार

पंजाब सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से प्रदेश के 40 हजार लंबित वैट केस रद्द कर दिए गए हैं। साथ ही बकाया 8000 से अधिक मामलों के निपटारे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि व्यापारी टैक्स देनदारी का केवल 30 प्रतिशत ही जमा कराएंगे।

विज्ञापन


राज्य में व्यापार और उद्योग को बड़ी राहत देते हुए पंजाब सरकार की तरफ से वित्तीय साल 2014-15, 2015-16 और 2016-17 से संबंधित केंद्रीय बिक्री कर, वेल्यू एडेड टैक्स (वैट) के अधीन आते 48 हजार से अधिक मामलों में से तकरीबन 40 हजार मामलों को रद्द कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना में प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में इस फैसले का एलान किया था।

विज्ञापन

मौजूदा वित्तीय साल के दौरान टैक्स देनदारी का सिर्फ 20 प्रतिशत जमा करवाना होगा

कर (टैक्सेशन) विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग ने वित्तीय साल 2014-15 के बकाया तकरीबन 8500 मामलों का मूल्यांकन मुकम्मल कर लिया है और व्यापारियों को टैक्स देनदारी का सिर्फ 30 फीसदी जमा करवाने के लिए कहा गया है। विभाग ने इन मामलों का निपटारा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। व्यापारियों को और राहत देते हुए कर विभाग ने उनको मौजूदा वित्तीय साल के दौरान उपरोक्त टैक्स देनदारी का सिर्फ 20 प्रतिशत जमा करवाने के लिए कहा है और बाकी 80 प्रतिशत अगले वित्तीय साल तक जमा करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना हाजिर हुए जीएसटी और वैट की मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू

पंजाब सरकार राज्य में कारोबार को और आसान बनाने के लिए उद्योग समर्थक माहौल सृजन करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। सरकार का व्यापार और उद्योग को पूर्ण सहयोग पंजाब को देश भर में अग्रणी राज्य के तौर पर उभारने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह उद्योग-समर्थकी पहलकदमी उद्योगपतियों को राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने के लिए उत्साहित करने के साथ साथ उनके मनोबल को बढ़ाएगी।



प्रवक्ता ने बताया कि कर विभाग ने जीएसटी और वैट की बिना हाजिर हुए मूल्यांकन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसके अंतर्गत अब व्यापारियों और उद्योगपतियों को टैक्स अधिकारियों के आगे खुद उपस्थित होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed