फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   40 research scholars of PU ready to test corona samples

कोरोना के नमूनों की जांच के लिए पीयू के 40 रिसर्च स्कॉलर तैयार

Wed, 22 Apr 2020 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
40 research scholars of PU ready to test corona samples
चंडीगढ़। पीयू को कोरोना के नमूनों की जांच के लिए मंजूरी दे दी गई है। उसी के साथ पीयू का बायोटेक्नोलॉजी विभाग भी तैयारियों में जुटा है। पीयू के पास सभी संसाधन हैं और रिसर्च स्कॉलर्स की भी टीम है जो काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हो गई। इन्हें एक छोटा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था के लिए पीयू प्रशासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

पीयू के इस विभाग के पास नौ आरटी पीसीआर मशीनें हैं। इसके अलावा 40 रिसर्च स्कॉलर हैं। जिनके पास बेहतरीन जानकारियां हैं। इन्हें एक प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता है और उसके बाद यह काम में जुट जाएंगे। पीयू को इन रिसर्च स्कॉलर्स को बुलाने के लिए कर्फ्यू पास मुहैया कराने होंगे। इसके लिए डीन साइंसेज प्रो. प्रिंस शर्मा को भी अवगत करा दिया गया है। जल्द से जल्द इस टीम को प्रशिक्षण देकर काम में उतारा जाएगा। मालूम हो कि पीयू के अलावा इमटेक, इस्सार, आईएनएसटी को भी कोरोना के नमूनों की जांच का जिम्मा दिया गया है। वहां भी तेजी से कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed