फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 Thousand Sweepers Recruitment in Harayna

तैयार रहें, भर्ती होंगे 4 हजार सफाई कर्मी

Sun, 07 Sep 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 07 Sep 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
4 Thousand Sweepers Recruitment in Harayna

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि शहर व गांवों में 4,000 सफाई कर्मी और भर्ती किए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब स्थानीय निकायों में ठेकेदारी प्रथा खत्म कर दी गई है। इससे 10,500 सफाई कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा से बाहर हो चुके हैं। अब उन्हें न्यूनतम वेतन उसी निकाय से ही मिलेगा।

विज्ञापन


नए रोजगार सृजन के तहत 400 लोगों की आबादी में एक सफाईकर्मी नियुक्त किया जाएगा। हुड्डा शनिवार को नगर निगम सभागार में कर्मचारियों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में 1,776 अस्थायी सफाई कर्मियों को स्थायी किया जा चुका है। अभी प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों और पालिकाओं में 3,000 सफाई कर्मी और भर्ती किए जाएंगे। प्रदेश के गांवों में 11,000 सफाई कर्मी हैं। अब 1,000 सफाई कर्मियों को और भर्ती किया जाएगा, ताकि गांवों की सफाई व्यवस्था सही हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल का अनुभव होना चाह‌िए

4 Thousand Sweepers Recruitment in Harayna

सीएम हुड्डा ने यह भी कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि किसी सफाई कर्मचारी की काम के दौरान आकस्मिक मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तेजी से बहुमंजिली इमारतों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में आग व अन्य आपदा की स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को 52 फुट की ऊंचाई वाला हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे करीब आठ करोड़ रुपये में खरीदा जा रहा है। प्रदेश में सफाई कर्मचारियों के कुल 13428 पद बनाए गए हैं। समूह डी की रिक्तियों के लिए जिन लोगों का नगर पालिकाओं में 10 वर्ष का अनुभव है, उनकी अधिकतम आयु सीमा भी 55 वर्ष की गई है।

प्रदेश को सुंदर बनाते है सफाई कर्मी

4 Thousand Sweepers Recruitment in Harayna

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जिस ईमानदारी से सफाई कर्मियों का ख्याल रखा है, उसी तरह ईमानदारी से सफाई कर्मी अपने काम को अंजाम देकर शहर को साफ और सुंदर बनाने में योगदान दें।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री शिवचरण लाल शर्मा, मेयर अशोक अरोड़ा, विधायक आनंद कौशिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीआर ओझा, कर्मचारी नेता रतनलाल रोहिल्ला, सफाई कर्मचारी यूनियन के नरेश शास्त्री, बलवीर बालगुहेर और गोपीचंद सहित अन्य कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed