फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 Percent Luxury Tax on Community Center Booking

यहां कम्युनिटी सेंटर पर लग गया लग्जरी टैक्स

Sun, 09 Feb 2014 10:13 AM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Feb 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
4 Percent Luxury Tax on Community Center Booking
कम्युनिटी सेंटर में अब शादी-विवाह के कार्यक्रम करवाने पर अब ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। नगर निगम ने कम्युनिटी सेंटर पर लग्जरी टैक्स लगा दिया है, वह भी पिछले साल अप्रैल से।
विज्ञापन


जिन्होंने अप्रैल के बाद से अब तक कम्युनिटी सेंटरों में फंकशन करवाए हैं, उन्हें भी यह टैक्स चुकाना होगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से बाकायदा नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


दो साल से था आबकारी विभाग का दबाव
नगर निगम को करीब दो साल से कर एवं आबकारी विभाग से कम्युनिटी सेंटरों में होने वाले कार्यक्रमों पर लग्जरी टैक्स जमा कराने के नोटिस मिल रहे थे। इसी के चलते यह कदम उठाया गया है। पहले नगर निगम यह कह कर इस टैक्स का विरोध करता रहा था कि कम्युनिटी सेंटर जनता की सुविधा के लिए हैं। इन पर लग्जरी टैक्स नहीं लिया जाना चाहिए। आखिर प्रशासन के दबाव में प्रशासन को झुकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियायत पर भी टैक्स
कम्युनिटी सेंटर की सुविधा विशेष परिस्थितियों में निशुल्क और पचास फीसदी रियायत पर भी दी जाती है। मगर अब इन मामलों में भी लग्जरी टैक्स वसूला जाएगा

सेंटर

48 कम्युनिटी सेंटर हैं चंडीगढ़ में
04 सेटर एयर कंडीशंड हैं
11,236 रुपये एसी सेंटर का किरया
5,618 रुपये साधारण सेंटर का किराया

कोट

अब कम्युनिटी सेंटर पर 4 फीसदी लग्जरी टैक्स लिया जाएगा। इसे 1 अप्रैल, 2013 से लागू किया गया है। इस तारीख के बाद फंक्शन करवाने वाले लोगों को नोटिस भेजकर टैक्स जमा करवाने के लिए कहा जाएगा।
राजीव गुप्ता,ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम

यह बिल्कुल गलत फैसला है। कम्युनिटी सेंटर आम लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। अगर कम्युनिटी सेंटर का किराया बढ़ता है तो कई लोग इस सुविधा से महरूम हो जाएंगे।
एसएम मदान, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-7सी

अगर कम्युनिटी सेंटर पर लग्जरी टैक्स लगाना भी है तो कम्युनिटी सेंटर की हालत को सुधारा जाए। कम्युनिटी सेंटर्स को शानदार तरीके से बनाया जाना चाहिए ताकि लोगों पर बोझ भी पड़े तो उन्हें कोई फर्क न महसूस हो।

-सुरिंदर शर्मा, वेलफेयर सोसायटी, सेक्टर-15

जो लोग बैंक्वट हॉल या फिर पैलेस में अपना कार्यक्रम नहीं करवा सकते, उनकी सुविधा के लिए इन कम्युनिटी सेंटर्स को बनाया गया था। अब इन पर भी अतिरिक्त टैक्स वसूला जाएगा तो जाहिर सी बात है लोगों पर बोझ बढ़ जाएगे। निगम के इस फैसले का हम विरोध करेंगे।
-देवेश मौदगिल, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed