फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 killed from dengue, 91 patient dengue positive

अमृतसर में डेंगू का कहर, 4 की मौत, 91 पीड़ित

Sat, 19 Sep 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 19 Sep 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
4 killed from dengue, 91 patient dengue positive

अमृतसर जिले में डेंगू का कहर जारी है। डेंगू के डंक से चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सेवानिवृत्त डॉक्टर सहित चार साल का बच्चा भी शामिल है। अभी तक यहां कुल 91 मरीज डेंगू पाजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


गुरुनानक देव अस्पताल और सिविल अस्पताल में डेंगू का अलग वार्ड बनाया गया है। सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

डेंगू के डंक से जान गंवाने वाले लोगों की पहचान सेवानिवृत्त डॉक्टर प्रदीप बेहलगन निवासी लारेंस रोड, जसबीर सिंह निवासी गोल्डन एवेन्यू, अभय राय (4) निवासी छेहरटा, गायत्री देवी निवासी होशियारपुर के तौर पर हुई है। गायत्री देवी को पिछले शुक्रवार को होशियारपुर से यहां के गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


यहां वीरवार को उनकी मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. जय सिंह ने डेंगू ने इन चारों मरीजों की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक अमृतसर में डेंगू के कुल 91 केस पाजिटिव पाए गए हैं, जिनका शहर के सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। चार मरीजों की हालत में सुधार आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने सरकारी अस्पतालों में डेंगू मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी बांट दी गई है। सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। दवाएं मुफ्त बांटी जा रही है। डेंगू के मरीजों के लिए गुरु नानक देव अस्पताल में 20 बेड व सिविल अस्पताल में 10 बेड का वार्ड अलग से बनाया गया है।


डीसी रवि भगत ने बताया डेंगू के मरीजों के लिए  ब्लड कंपोनेंट निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए गुरु नानक देव अस्पताल के ब्लड बैक में यह उपलब्ध है। इसके अलावा गुरु नानक देव अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया, जिसका प्रमुख डॉ. तजिंदर पाल सिंह सिकरी को बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed