हरियाणा में तबादलों का दौर जारी, चार आईपीएस और 17 एचपीएस अधिकारी हुए इधर-उधर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। चार आईपीएस समेत 17 एचपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। हरियाणा सरकार ने इन अफसरों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पुलिस महानिरीक्षक आईआरबी, भौंडसी और पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था और हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. हनीफ कुरैशी को नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का सचिव लगाया गया है। इसी विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
आईपीएस उदय सिंह मीना को ट्रेनिंग के बाद एएसपी गोहाना, आईपीएस वरूण सिंगला को एएसपी तोशाम, आईपीएस अजीत सिंह शेखावत को एएसपी सफीदों की जिम्मेवारी दी गई है। जबकि एडिशनल एसपी सीआईडी एचपीएस ध्यान सिंह को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के एडिशनल एसपी, सफीदों के डीएसपी सुनील कुमार अलारिया को डीएसपी फतेहाबाद, डीएसपी तोशाम कुलदीप सिंह को डीएसपी डबवाली, डीएसपी झज्जर भारती डबास को डीएसपी हिसार, डीएसपी लाडवा राजेंद्र सिंह को डीएसपी एचवीपीएनएल, डीएसपी फर्स्ट बटालियन एचएपी अंबाला सुरेंद्र कौर को डीएसपी यमुनानगर, डीएसपी फर्स्ट बटालियन एचएपी अंबाला वीरेंद्र सिंह दलाल को डीएसपी फिरोजपुर झिरका, डीएसपी डबवाली सोनू नरवाल को डीएसपी चौथी बटालियन आईआरबी मानेसर, डीएसपी गोहाना सुशीला को डीएसपी रोहतक लगाया गया।
डीएसपी जीआरपी राजकुमार वालिया को डीएसपी कुरुक्षेत्र, डीएसपी कुरुक्षेत्र अनिल कुमार को डीएसपी जीआरपी, डीएसपी स्टेट क्राइम ब्रांच शमशेर सिंह को डीएसपी फिरेाजपुर झिरका, एसीपी क्राम ब्रांच गुरुग्राम शमशेर सिंह को डीएसपी दादरी, डीएसपी सीआईडी पृतपाल को एसीपी क्राइम गुरुग्राम, डीएसपी एचएचआरसी ममता सौदा को डीएसपी कुरुक्षेत्र, डीएसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो राज सिंह को डीएसपी नारनौल व डीएसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो धर्मबीर सिंह को डीएसपी हांसी की कमान सौंपी गई है।
एक आईएएस, दो एचसीएस भी बदले
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कनीना उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अभिषेक मीना को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), महम लगाया गया है जबकि महम उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अजय चोपड़ा को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), कनीना लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतिक्षा कर रहे सत्येंद्र दूहन को जींद का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव लगाया गया है।