फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 dead including 3 friends in creepy accident

डंपर में घुसी कार, 3 दोस्तों सहित 4 की मौत

Wed, 28 Jan 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डबवाली(सिरसा) Updated Wed, 28 Jan 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
4 dead including 3 friends in creepy accident

बठिंडा रोड पर सोमवार रात को गांव डूमवाली के नजदीक डंपर और स्कोडा कार की भीषण टक्कर में तीन दोस्तों सहित चार युवकों की मौत हो गई। चारों अपने एक मित्र के विवाह में शिरकत करके लौट रहे थे। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। संगत थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके चालक की तालाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रात करीब आठ बजे क्रेशर से भरा एक डंपर बठिंडा की ओर जा रहा था। डंपर के पीछे रिफलेक्टर न लगे होने की वजह से डबवाली साइड से आई एक स्कोडा गाड़ी डंपर के नीचे घुस गई। स्कोडा की टक्कर से जहां डंपर के टायर अलग हो गए, वहीं कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


क्रेशर लदा डंपर कार पर पलट गया। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। डबवाली जन सहारा सेवा संस्था तथा भाई घनईया जी सेवा संस्था की एंबुलेंस ने चारों को डबवाली के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गांव पन्नीवाला मोरिकां निवासी जगदीप सिंह, जगसीर सिंह, गांव देसूजोधा निवासी हरप्रीत सिंह और पंजाब के संगरूर निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एनएच पर लगा जाम
हादसे के बाद डबवाली-बठिंडा मार्ग जाम हो गया। सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची संगत थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु किया।
 
होटल मैनेजमेंट कर रहे थे तीन युवक
गांव पन्नीवाला मोरिकां निवासी जगदीप, संगरूर निवासी हरप्रीत तथा देसूजोधा निवासी हरप्रीत एक साथ चंडीगढ़ के एक निजी कॉलेज में होटल मैनेजमेंट कर रहे थे, जबकि जगसीर खेतबाड़ी करता था। परिजन उसकी शादी तय करने वाले थे। जगदीप के रिश्तेदार जगजीत उर्फ जग्गी निवासी फरीदकोट कोटली की मैरिज में भाग लेने के लिए उपरोक्त चारों मालवा बाईपास रोड पर स्थित एक मैरिज पैलेस में आए हुए थे।

---
गांव में नहीं जला चूल्हा
हादसे में तीन युवकों की एक साथ मौत होने से गांव पन्नीवाला मोरिकां तथा देसूजोधा का माहौल गमगीन है। मंगलवार को गांव में चूल्हा तक नहीं जला। जगसीर तथा हरप्रीत अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। संगत थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उपरोक्त चारों के शवों का डबवाली के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed