फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 days program on 50th anniversary of Li-Carbujia in chandigarh

ली-कार्बूजिए की 50वीं पुण्यतिथि पर आज से 4 दिवसीय कार्यक्रम

Fri, 09 Oct 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
4 days program on 50th anniversary of Li-Carbujia in chandigarh

शहर के नक्शे को डिजाइन करने वाले ली-कार्बूजिए की 50वीं पुण्यतिथि पर चंडीगढ़ प्रशासन इस बार चार दिवसीय इंटरनेशनल सिंपोजियम का आयोजन कर रहा है।

विज्ञापन


वीरवार को कैपिटल कांपलेक्स में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान चंडीगढ़ के गृहसचिव ने बताया यह सिपोजियम 9 से 12 अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी कैपिटल कांप्लेक्स पर करेंगे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन, पर्यटन विभाग, चंडीगढ़ आर्किटेक्ट कालेज और चंडीगढ़ अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के सहयोग से यह फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इस फेस्टिवल में देश और विदेश से 500 आर्किटेक्ट हिस्सा लेंगे। ली-कार्बूजिए ने चंडीगढ़ के आर्किटेक्ट को कैसे डिजाइन किया इसकी सभी को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिवसीय इंटरनेशनल सिंपोजियम में लेक्चर, सेमिनार और कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ली-कार्बूजिए के आर्किटेक्ट, मार्डनाइजेशन आर्किटेक्ट सहित अन्य चीजों की जानकारी दी जाएगी।

रात में देखने की परमिशन मिलेगी
पर्यटन विभाग की एमडी कविता सिंह ने बताया कि इंटरनेशनल सिंपोजियम फेस्टिवल के दौरान कैपिटल कांप्लेक्स को 9 से 12 अक्तूबर तक रात 8 बजे तक टूरिस्ट इंफारमेंशन सेंटर से परमिशन मिलेगी। कैपिटल कांप्लेक्स में चार दिन तक लोगों को देखने का मौका मिलेगा।


कैपिटल कांप्लेक्स को इस दौरान बेहतरीन लाइटों से सजाया गया है। इस दौरान 9 अक्टूबर को पेंटिंग एग्जीबिशन यहां पर लगाई जाएगी। इस दौरान ली-काबूजिए के जीवन पर लिखी गई पुस्तक ली कार्बजिअर आइडियास एंड फार्मस रिलीज की जाएगी। इसके बाद सेक्टर - 17 प्लाजा में  छोटे उस्ताद रहमत अली खान और रफीक अली खान अपनी प्रस्तुति देंगे।

वहीं 10 अक्टूबर को टैगोर थिएटर में द टाइमलेस इन द माडर्न पर सेमिनार का आयोजन होगा। वहीं दूसरे सेशन में ली कार्बूजिए इन इंडिया, आर्किटेक्ट ऑफ मार्डनिज्म सेमिनार का आयोजन होगा। 11 को राहुल मेहरा का चंडीगढ़ हेरिटेज इन वर्ल्डहेरिटेज पर सेशन होगा। 12 अक्तूबर को सामवेद द वे  फारवर्ड का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed