फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   4 Connecting Passages of Sec 17 will Break

तोड़े जाएंगे सेक्टर-17 के 4 कनेक्टिंग पैसेज

Tue, 08 Jul 2014 04:02 PM IST
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Jul 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
4 Connecting Passages of Sec 17 will Break

ली कार्बूजिए के डिजाइन किए हुए बरसों पुराने चार कनेक्टिंग पैसेज तोड़ने का फैसला लिया गया है। नगर निगम इन्हें तोड़ने जा रहा है। इन चार में एक तो नाइलिट बिल्डिंग के साथ लगता कनेक्टिंग पैसेज भी है।

विज्ञापन


इसके अलावा एक ओएस्टर होटल के साथ और बाकी दो जनरल पोस्ट ऑफिस के साथ लगते कनेक्टिंग पैसेज हैं। आठ जून को नाइलिट बिल्डिंग में लगी आग की जांच के लिए गठित
विज्ञापन


कमेटी की बैठक में इन्हें तोड़ने का फैसला लिया गया। बैठक में निगम व प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सेक्टर-17 में लगातार आग लगने की घटनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पैसेज में से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का गुजरना मुश्किल हो जाता था। नाइलिट बिल्डिंग में लगी भीषण आग के दौरान भी यही पैसेज रुकावट साबित हो रहे थे।

नगर निगम ने सील किए दो पैसेज
सेक्टर-17 स्थित जनरल पोस्ट ऑफिस के साथ लगते दो कनेक्टिंग पैसेज को नगर निगम ने सील कर दिया है। इनके चारों ओर बेरिकेडस लगा दिए गए हैं। इनकी हालत काफी खस्ता हो चुकी थी और इनके खंबे भी कई जगहों से जर्जर हो चुके हैं। इनसे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अब नगर निगम जल्दी ही इन्हें तोड़ने जा रहा है।

नगर निगम ने करवाई थी टेस्टिंग

कनेक्टिंग पैसेज की स्थिति का आकलन करने के लिए नगर निगम ने इनकी टेस्टिंग भी करवाई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एनआईटीटीटीआर), सेक्टर-26 ने इनकी फिजिकल टेस्टिंग की है। इसमें कई पैसेज की हालत बेहद खस्ता बताई गई थी। इनमें से चार को तो अब तोड़ा जा रहा है और बाकी पर अभी विचार चल रहा है।


कोट
बैठक में यह फैसला लिया गया है कि कनेक्टिंग पैसेज को तोड़ा जाए। ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। इन्हें तोड़ने के बाद दोबारा से बनाने पर बाद में विचार किया जाएगा।
- सुनील भाटिया, एडिशनल कमिश्नर व चीफ फायर ऑफिसर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed