फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3969 tested positive for covid 19 in Punjab today

पंजाब में कोरोना: सात की मौत और 3969 संक्रमित मिले, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 40 पॉजिटिव, कपूरथला के एसएसपी भी चपेट में

Mon, 10 Jan 2022 09:09 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पटियाला/कपूरथला
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पटियाला/कपूरथला Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Jan 2022 09:09 PM IST
सार

अब पंजाब के सभी जिलों में संक्रमण फैल चुका है। संक्रमण दर में लुधियाना अन्य जिलों की अपेक्षा आगे है। यहां की 48.44 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है। बठिंडा में 29.29 और पटियाला में 29.22 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
3969 tested positive for covid 19 in Punjab today
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब में सोमवार को पांच जिलों में सात संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 3969 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर भी बढ़कर 19.31 प्रतिशत पहुंच गई है। पटियाला अभी हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां अकेले 806 नए संक्रमित मिले हैं। 19379 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक सूबे में 16683 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अब तक 17029139 लोगों के संक्रमण परीक्षण के लिए नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 625347 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सूबे के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल संक्रमितों में से 589285 ठीक हो चुके हैं। सोमवार को बठिंडा और लुधियाना में 2-2 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन


गुरदासपुर, जालंधर और पटियाला में 1-1 संक्रमित की मौत हुई है। 3969 आए नए संक्रमितों में से सबसे अधिक पटियाला में 806, मोहाली में 687, पटियाला में 455, जालंधर में 311, पठानकोट में 290, अमृतसर में 242, होशियारपुर में 236, बठिंडा में 203 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनी हॉटस्पॉट
पटियाला में सोमवार को गांव सिद्धूवाल स्थित राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के 40 विद्यार्थी, फैकल्टी व स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुमित सिंह के मुताबिक नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सिंह ने बताया कि पहले थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इसके बाद मेडिकल कॉलेज व सरकारी राजिंदरा अस्पताल कोरोना के बड़े हॉटस्पॉट के तौर पर सामने आ चुके हैं। इसलिए विभाग की तरफ से शिक्षण संस्थाओं में सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में करीब 100 छात्रों, फैकल्टी व स्टाफ सदस्यों की सैंपलिंग की गई। इनमें 40 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल संक्रमितों की हालत स्थिर है। जो पटियाला के थे, उन्हें उनके घरों में आइसोलेट कराया गया है। बाहरी छात्रों को उनके हॉस्टल रूम में आइसोलेट कराया गया है। 


कपूरथला के एसएसपी भी कोरोना की चपेट में
कपूरथला के नवनियुक्त एसएसपी दायमा हरीश ओमप्रकाश भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। सोमवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार एसएसपी के अलावा डीसी ऑफिस में दो, तीन थाना कोतवाली, एक थाना सिटी और सैनिक स्कूल से संक्रमित मिला है। जबकि कुछ दिन पहले इटली से आई फ्लाइट में कपूरथला के नौ यात्री पॉजिटिव आने के बाद लगातार संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed