फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   39 new corona patients found in Chandigarh, one dead

चंडीगढ़ में कोरोना के 39 नए मरीज मिले, एक की मौत

Fri, 01 Jan 2021 02:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
39 new corona patients found in Chandigarh, one dead
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना के जहां 39 नए मरीज मिले, वहीं एक मौत की पुष्टि नहीं की गई। मृतक की पहचान सेक्टर-44 निवासी 72 वर्षीय वृद्धा के रूप में हुई है, जिन्होंने मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। उधर, होम आइसोलेशन में रखे गए 78 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। वीरवार को पॉजिटिव मिले 39 मरीजों में पुरुषों की संख्या 23 व महिलाओं की संख्या 16 रही। अब शहर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 19748 हो गई है, जबकि अब तक 19045 मरीज ठीक हो चुके हैं। वही 317 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बुधवार को 977 लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि अभी 97 की रिपोर्ट लंबित है। शहर में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 386 है।
विज्ञापन

2 जनवरी को होगा टीकाकरण का मॉक ड्रिल
चंडीगढ़। कोरोना से बचाव के लिए होने वाले टीकाकरण का मॉक ड्रिल 2 जनवरी को शहर में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल के लिए पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर में से 25 का चयन किया है। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण अभियान की सफलता को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि मॉक ड्रिल को ड्राई रन का नाम दिया है। उसके लिए जीएमएसएच 16 को केंद्र बनाया गया है। वहां मानक के अनुसार तीन चरण में टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी लेकिन उन 25 हेल्थ केयर वर्कर को वैक्सीन नहीं लगाया जाएगा। बाकी सारी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कहीं कोई चूक की संभावना तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed