फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   38 tested positive for covid-19 in Siksha Sadan in Panchkula

हरियाणा: शिक्षा सदन में 38 पॉजिटिव मिले, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनेंगे कोविड केयर केंद्र, विज ने पंचकूला में अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Fri, 07 Jan 2022 03:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Jan 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
38 tested positive for covid-19 in Siksha Sadan in Panchkula
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में 38 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सैनिटाइजेशन के लिए शुक्रवार को पूरा सदन बंद किया गया है।माध्यमिक शिक्षा निदेशक जे गणेशन ने सभी अधिकारियों, कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम के दौरान फोन पर उपलब्ध रहने व व्हाट्सएप देखने का निर्देश दिया है। उधर, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंचकूला सेक्टर छह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अचानक पंचकूला के सेक्टर छह अस्पताल पहुंचे और कोरोना को लेकर अस्पताल के प्रबंधों का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट, आपातकाल विभाग का निरीक्षण भी किया। 

विज्ञापन


शहर और ग्रामीण एरिया में बनाये जाएंगे कोविड केयर केंद्र
हरियाणा में अब शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड केयर एवं आइसोलेशन केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य सचिव एवं हरियाणा राज्य कार्यकारी समिति के चेयरपर्सन संजीव कौशल ने सभी डीसी को शुक्रवार दोपहर यह आदेश जारी किया है। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


ऑक्सीजन और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। डीसी अपने-अपने जिलों में की समीक्षा करेंगे और ऑक्सीजन की आपूर्ति और उपलब्धता के लिए योजना बनाएंगे। होम आइसोलेशन निर्देशों का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश भी डीसी को दिए गए हैं।  मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि पिछली दो लहरों में यह देखने में आया है कि सामान्य लक्षण वाले सावधानी बरतने से ठीक हो जाते हैं। उन्हें घर पर ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से चिकित्सीय निगरानी और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। ऐसे परिवारों की जरूरतों की समय-समय पर समीक्षा की जाए और उन्हें आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed