{"_id":"0aac4e84b8831d39089682bf330e2f9b","slug":"38-employees-honored-for-better-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर सेवाओं के लिए ये हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर सेवाओं के लिए ये हुए सम्मानित
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Nov 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बिजली विभाग ने प्रदेश के 38 कर्मचारियों को बेहतर सेवाओं व निष्पादन के लिए सम्मानित किया है।
सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में 19 उपमंडल अधिकारी व 19 कर्मचारी जूनियर इंजीनियर, सहायक फोरमैन, लाईनमैन, सहायक लाईनमैंन व हैड क्लर्क शामिल हैं।
बिजली विभाग के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि इन कर्मचारियों ने राजस्व वसूली, उपभोक्ता सूची तैयार करने, बिजली चोरी के मामले पकड़ने, कनैक्टिड बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली करने, खराब मीटरों को बदलने, मीटरों को परिसरों से बाहर स्थापित करने, बिजली सुधार व रख-रखाव कार्यों आदि में सराहनीय प्रयास तथा उपभोक्ता संतुष्टि के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
देवेन्द्र सिंह ने इन कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई सेवा की सराहना की। प्रदेश के प्रत्येक ऑप्रेशन सर्कल से एक-एक अधिकारी व एक-एक कर्मचारी को स्मृति चिन्ह व शॉल के साथ सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी उपभोक्ता संतुष्टि व वाणिज्यिक गतिविधियों में अच्छे प्रयास करेंगे, उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर उन द्वारा प्रदान की सेवाओं की सराहना की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रदर्शन माप प्रणाली में सुधार किया गया है। उनके प्रदर्शन का आकलन राजस्व वसूली, कनैक्शन कटे व जुड़े बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली, बिजली चोरी रोकने, प्रणाली का रख-रखाव, शिकायतों का तत्परता से उचित निवारण आदि के आधार पर स्कोर कार्ड के माध्यम से किया जा रहा है।
कर्मचारियों को सभी स्तरों पर उनके सम्बन्धित क्षेत्रों में जवाबदेही व जिम्मेवार बनाया जाएगा।