फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   38 deaths and 232 fresh corona cases reports in Haryana

कोरोना संक्रमण: हरियाणा में 232 पॉजिटिव मिले, 38 मरीजों की मौत, एक दिन में एक लाख लोगों को लगा टीका

Fri, 18 Jun 2021 01:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Jun 2021 01:44 AM IST
सार

हरियाणा में कोरोना के घटते मामलों के बीच टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगा है। उधर, दूसरी लहर का संक्रमण भी थमने लगा है। प्रदेश के किसी भी जिले में 20 से अधिक पॉजिटिव नहीं मिले हैं। पानीपत में सर्वाधिक छह मौतें हुई हैं। 

विज्ञापन
38 deaths and 232 fresh corona cases reports in Haryana
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में गुरुवार को कोरोना के 232 नए केस सामने आए हैं, जबकि 38 मरीजों की मौत हुई है। अब तक कोरोना से कुल 9147 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर 1.19 फीसदी पहुंच गई है। अब हरियाणा में एक दिन की संक्रमण दर घटकर 0.76, दूसरी लहर की 12.51 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या घटकर 546 पहुंच गई है।

विज्ञापन


राहत की बात ये है कि किसी भी जिले में 20 से अधिक नए केस नहीं मिले हैं। पिछले 24 घंटों में अलग -अलग जिलों में 38 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। इनमें पानीपत 6, हिसार 5, भिवानी 4, जींद-सिरसा 3-3, कैथल, फतेहाबाद, झज्जर, करनाल, चरखी दादरी और यमुनानगर 2-2, कुरुक्षेत्र, अंबाला,पंचकूला, गुरुग्राम व फरीदाबाद में 1-1 की मौत हुई है।
विज्ञापन


एक लाख से अधिक का टीकाकरण
हरियाणा में अब तक 6867215 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। गुरुवार को 106628 ने पहला और 16426 ने दूसरी डोज का इंजेक्शन लगवाया। इससे पहले वैक्सीनेशन की गति धीमी चल रही थी और औसतन रोजाना 50 से 60 हजार लोगों को टीका लग रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 को अंबाला के सभी वार्डों में टीकाकरण शिविर
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति टीकाकरण से वंचित नहीं रहेगा और इसके लिए राज्य के हर गांव व वार्ड में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। आगामी 20 जून को अंबाला नगर परिषद् क्षेत्र के तहत आने वाले सभी वार्डो में वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed