{"_id":"3daeb79af4bf75ead9ca4d20a4d9a239","slug":"37-female-trainees-passout-from-itbp-bhanu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी भानू से 37 महिला प्रशिक्षणार्थी पासआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी भानू से 37 महिला प्रशिक्षणार्थी पासआउट
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 10 Jan 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ स्थित आईटीबीपी भानू में शनिवार को नॉन जीडी कॉडर की 37 महिला प्रशिक्षणार्थियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आईटीबीपी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू के उपमहानिरीक्षक पीएस पापटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
सेनानी पवन कुमार नेगी ने बताया कि पास आउट हुईं नॉन जीडी कैडर की 37 प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण 30 अगस्त को यहां के प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि 16 हफ्ते कड़ी ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को उच्चस्तर का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
इस बैच में राजस्थान से दस, उत्तर प्रदेश से आठ, हरियाणा से चार, दिल्ली से तीन, पंजाब से तीन, उत्तराखंड से तीन, हिमाचल प्रदेश से दो, बिहार से दो, महाराष्ट्र से एक और मणिपुर से एक महिला प्रशिक्षणार्थी पास आउट हुईं।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य अतिथि पीएस पापटा ने इस प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हेड कांस्टेबल एनम मधु डागर को ऑल ओवर बेस्ट ट्रेनी के सम्मान से नवाजा। इस दौरान उन्होंने सभी महिला नवसैनिकों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।