फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3643 tested positive for covid 19 in Punjab today

कोरोना: पंजाब में एक ही दिन में मिले 3643 नए संक्रमित, पटियाला में दो की मौत, 55 की हालत नाजुक

Sun, 09 Jan 2022 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Jan 2022 01:36 AM IST
सार

पंजाब में सक्रिय मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है। 25 दिसंबर को 346 सक्रिय मामले राज्य में थे, जो अब बढ़कर 12614 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की तेजी से बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
3643 tested positive for covid 19 in Punjab today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चुनाव की घोषणा के बीच पंजाब में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। एक ही दिन में शनिवार को सूबे में 3643 नए संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। पटियाला में दो संक्रमितों की मौत का मामला भी सामने आया है। 226 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 55 की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


अब तक राज्य में 16665 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 16981338 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 617536 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कुल संक्रमितों में से 588257 ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को मिले कुल संक्रमितों में सबसे अधिक पटियाला में 840 मिले हैं। यहां की संक्रमण दर भी बढ़कर 32.31 प्रतिशत पहुंच गई है। इसके अलावा 7 ऐसे जिले हैं जहां 100 से अधिक नए संक्रमित मिले हैं। इनमें मोहाली में 563, लुधियाना में 561, अमृतसर में 346, जालंधर में 342, पठानकोट में 204, फतेहगढ़ साहिब में 133, बठिंडा और होशियारपुर में 119 शामिल हैं। राज्य में संक्रमण की दर भी 14.64 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणा गुरजीत सिंह होम आइसोलेट
तकनीक शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह को कोरोना हो गया है। शनिवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह होम आइसोलेट हो गए हैं और उनके कार्यालय के 10 लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री के पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए कपूरथला सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. संदीप धवन ने बताया कि बीते दिनों राणा गुरजीत सिंह ने खांसी व जुकाम से ग्रस्त होने के चलते कोविड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आ गई है।


उधर, कपूरथला विधायक व मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने खुद को पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। उन्होंने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। डॉ. संदीप धवन ने यह भी बताया कि एहतियात के तौर पर राणा गुरजीत सिंह को होम आइसोलेट कर दिया गया है तथा उनके संपर्क में आए उनके कार्यालय में काम करने वाले 10 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed