फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   36 delegates including Bansal cast their vote for Congress President

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए बंसल समेत 36 प्रतिनिधियों ने डाला वोट

Tue, 18 Oct 2022 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
36 delegates including Bansal cast their vote for Congress President
वोट डालने के लिए लाइन में खड़े कांग्रेस कार्यकर्त्ता। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को कांग्रेस के अखिल भारतीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान हुआ। सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल ने वोट डाला। बंसल के बाद चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की, पूर्व अध्यक्ष सुभाष चावला और पार्षद गुरबक्श रावत और गुरप्रीत गाबी सहित अन्य नेताओं ने मतदान किया। चंडीगढ़ कांग्रेस कमेटी के कुल 37 प्रतिनिधियों में से 36 ने दोपहर 12 बजे तक मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ के एक प्रतिनिधि नंदिता हुड्डा चंडीगढ़ में वोट नहीं डाल सकीं। वह भारत जोड़ो यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने कर्नाटक के जिला बेल्लारी स्थित संगना कल्लू में स्थापित एक मतदान केंद्र में राहुल गांधी समेत 118 भारत यात्रियों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सभी प्रतिनिधियों के मतदान के बाद चंडीगढ़ के लिए नामित मतदान अधिकारी खिलाड़ी लाल बैरवा और दिल्ली से आए सहायक मतदान अधिकारी कमल कांत शर्मा ने भी चंडीगढ़ में ही मतदान किया। राजीव शर्मा ने बताया कि इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने भी चंडीगढ़ में मतदान किया। वह पीयू के छात्रसंघ चुनाव के सिलसिले में चंडीगढ़ आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे के दोनों पोलिंग एजेंट धर्मवीर और भूपिंदर बूरा पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे जबकि दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर के पोलिंग एजेंट हाजिर नहीं थे। उन्होंने कहा कि 137 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने के लिए प्रतिनिधियों में जबरदस्त उत्साह था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 9100 से अधिक प्रदेश स्तर के प्रतिनिधियों ने भारत के सभी राज्यों की राजधानियों में मतदान किया। मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मैदान में हैं। सीलबंद मतपेटी को दिल्ली पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की देखरेख में वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed