फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   3541 tested positive for covid 19 in Haryana today

कोरोना का कहर बढ़ा: हरियाणा में 3541 नए संक्रमित मिले, दो संक्रमितों की मौत, रिकवरी दर घटने लगी

Sat, 08 Jan 2022 10:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jan 2022 10:15 PM IST
सार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में संक्रमण दर 5.30 फीसदी पहुंच चुकी है। रिकवरी दर घटने से सक्रिय मरीजों की संख्या 13937 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
3541 tested positive for covid 19 in Haryana today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। शनिवार को प्रदेश में 3541 नए मामले सामने आए और दो संक्रमितों की मौत हुई। गुरुग्राम, फरीदाबाद और पंचकूला में सबसे अधिक नए केस मिले हैं। रिकवरी दर घटने लगी है और प्रदेश में संक्रमण दर पूर्व की तुलना बढ़कर 5.30 फीसदी हो गई है। 8 जनवरी को ओमिक्रॉन का कोई नया संक्रमित नहीं मिला। हालांकि, कोराना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का संक्रमण डेढ़ फीसदी की दर से बढ़ रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में ओमिक्रॉन के अब तक 123 केस सामने आए हैं। इनमें से 23 मामले अभी सक्रिय हैं। शनिवार को गुरुग्राम में तीसरी लहर के सर्वाधिक 1450 केस मिले। फरीदाबाद में 480, हिसार में 96, सोनीपत में 143, करनाल 199, पानीपत 65, पंचकूला में 415, अंबाला 181, सिरसा 35, रोहतक 110, यमुनानगर 48, भिवानी 23, कुरुक्षेत्र 63, महेंद्रगढ़ 8, जींद 32, रेवाड़ी 53, झज्जर 73, फतेहाबाद 24, कैथल 17, पलवल 5, चरखी दादरी 4  व नूंह में 17 केस की पुष्टि हुई है। प्रदेश में सक्रिय कोविड केस 13937 हो गए हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद और हिसार में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। रिकवरी रेट 98 फीसदी से ऊपर चल रहा था। शनिवार को यह 96.95 पर पहुंच गया। संक्रमितों की मृत्यु दर 1.28 प्रतिशत है। 10324 लोगों को कोविड संदिग्ध होने पर होम आइसोलेशन में रखा गया है। शनिवार को 48623 लोगों के नमूने कोविड जांच के लिए एकत्रित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रोजाना स्वास्थ्य मंत्री और अफसरों से ले रहे फीडबैक

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड के केस तेजी से बढ़ने पर खुद मोर्चा संभाल लिया है। रोजाना स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से फीडबैक ले रहे हैं। उसके अनुसार ही आगामी रणनीति तय की जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रखा हुआ है। महामारी के बीच वह डॉक्टरों को हड़ताल पर नहीं जाने देंगे। उनके पास स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों की मांगों संबंधी फाइल स्वीकृति के लिए पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री का कहना है कि डॉक्टरों की मांगों को सहानुभूति पूर्वक पूरा करेंगे। आपदा के समय वे हड़ताल पर जाने का विचार मन में लाएं। यह मानवता की सेवा का समय है।

मांगें पूरी करे सरकार, टाल देंगे हड़ताल: जसबीर परमार
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह परमार ने कहा कि सरकार मांगों को पूरा करे, हड़ताल नहीं की जाएगी। उनकी कई बार वार्ता हो चुकी, आश्वासन ही मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री उनकी फाइल मंजूर कर जल्दी अधिसूचना जारी कराएं। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य मंत्री विज व विभाग के उच्च अधिकारियों से बैठक हुई है। उन्होंने फाइल मुख्यमंत्री को भेजने की बात कही। विज ने आश्वस्त किया कि जल्दी मांगों को मंजूरी मिल जाएगी। डॉ. परमार ने कहा कि अगर मांगें पूरी न हुईं तो 11 जनवरी को ओपीडी बंद रखेंगे और 12 जनवरी से सभी सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed